{"_id":"5cf0d8bebdec2207554194a8","slug":"hpsc-naib-tehsildar-recruitment-exam-result-soon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरीः नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा पर संशय समाप्त, रद्द नहीं होगी जल्द जारी होगा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरीः नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा पर संशय समाप्त, रद्द नहीं होगी जल्द जारी होगा परिणाम
Fri, 31 May 2019 01:04 PM IST
खुशबू गोयल
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 31 May 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
लिखित परीक्षा परिणाम
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से 26 मई को हुई नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा पर संशय समाप्त हो गया है। आयोग ने कहा कि भर्ती परीक्षा रद्द नहीं होगी, बल्कि जल्द ही इसका परिणाम घोषित किया जाएगा। आयोग ने पेपर लीक मामले में एसपी रेवाड़ी की रिपोर्ट को आधार बनाकर दावा किया है कि पेपर आउट जरूर हुआ लेकिन आंसर-की परीक्षा केंद्र के भीतर नहीं पहुंची थी और कोई परीक्षार्थी इसका लाभ नहीं ले पाया था। ऐसे में यह पेपर लीक की बजाय अनफेयर मीन्स (यूएमसी) का मामला बनता है।
आयोग का तर्क है कि लीक परीक्षा से पहले पेपर आउट होने पर होता है, ये पेपर परीक्षा शुरू होने के बाद बाहर आया है। गौरतलब है कि 26 मई को नायब तहसीलदार की परीक्षा के दौरान करनाल के एसएस इंटरनेशनल स्कूल में बने केंद्र के अधीक्षक जसवीर सिंह और निसिंग खंड के बीईओ राजीव भुटानी की मिलीभगत से स्कूल के चपरासी के फोन से पेपर को आउट किया था। इस मामले में जसवीर और चपरासी राजकुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है, बीईओ की तलाश की जा रही है।

गैर हाजिर परीक्षार्थियों के प्रश्न-पत्रों से आउट किया पेपर
एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि एसएस इंटरनेशनल स्कूल में परीक्षा के बाद गैर हाजिर रहे परीक्षार्थियों के बचे पेपरों से यह लीक किया गया। परीक्षा के दौरान सील पेपर कमरों में भेजे गए। इसके बाद जो पेपर बच गए, उनको वापस मुख्य कमरे में ले जाया गया और यहां पर चपरासी राजकुमार ने पेपर को व्हाट्सएप के माध्यम से लीक किया। इस दौरान जसवीर ने उसकी मदद की।
जल्द जारी करेंगे परिणाम : यादव
एसपी रेवाड़ी ने रिपोर्ट दी है कि पेपर आउट जरूर हुआ था, लेकिन परीक्षा केंद्र पर उसकी आंसर-की अंदर नहीं जा सकी। साथ ही इस पूरे खेल में शामिल सभी आरोपियों को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। पेपर परीक्षा से पहले लीक नहीं हुआ था, बल्कि परीक्षा के दौरान बाहर आया था। इसलिए इसे लीक नहीं कहा जा सकता। जल्द ही परिणाम जारी किए जाएंगे।
- निशांत यादव, सचिव, हरियाणा लोकसेवा आयोग