फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HPSC, Naib Tehsildar exam paper leak case secret revealed in enquiry

चपरासी ने व्हाट्सएप पर बीईओ समेत दो मोबाइल नंबरों को भेजा था पेपर, पुलिस ने किया बड़ा दावा

Tue, 28 May 2019 09:28 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी/करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी/करनाल (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 28 May 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
HPSC,  Naib Tehsildar exam paper leak case secret revealed in enquiry
Paper Leak - फोटो : File Photo
नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा के पेपर को एसएस इंटरनेशनल स्कूल के चपड़ासी ने निसिंग बीईओ समेत दो मोबाइल नबंरों पर व्हाट्सएप नंबरों पर भेजा था। उसके बाद ही पेपर गुरुग्राम पहुंचा और सॉल्व करके आंसर-की रेवाड़ी पहुंची थी। रेवाड़ी पुलिस के अनुसार 24 मई की शाम ही पेपर लीक होने की सूचना मिल गई थी।
विज्ञापन


जांच टीम ने मामले के तार जोड़ते हुए गिरोह को ट्रेस किया और इसमें साइबर सेल ने कई संदिग्धों के फोन ट्रेस किए। 26 मई को पेपर शुरू होते ही रेवाड़ी पुलिस ने एसटीएफ के साथ गिरोह की धरपकड़ की और गुरुग्राम, रेवाड़ी, करनाल से नौ लोगों को गिरफ्तार किया। गुरुग्राम से गिरफ्तार किए गए पंकज ने इस पेपर को सॉल्व कर अखिल के पास आंसर-की भेजी थी। करनाल में पेपर लीक करने के मामले में एसएस इंटरनेशनल स्कूल का कर्मचारी राजकुमार शामिल था। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जांच के लिए स्कूल पहुंची टीम
एसटीएफ सोमवार को एसएस इंटरनेशनल स्कूल पहुंची और स्टाफ सदस्यों के बयान लिए। टीम ने दूसरी बिल्डिंग में तैनात सुपरिंटेंडेंट दीपिका के भी बयान लिए हैं। दो दिन से स्कूल के एडमिनिस्ट्रेटर जसबीर सिंह फरार चल रहे हैं और मोबाइल नंबर भी बंद हैं। टीम ने स्कूल की सीटीटीवी फुटेज भी खंगाली है। मामले में एसएस इंटरनेशनल स्कूल के मालिक संदीप कक्कड़ का कहना है कि स्कूल के चपरासी राजकुमार की भूमिका सामने आई है। हम खुद अपने स्तर पर जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ और शिक्षक की तलाश जारी : इंस्पेक्टर

रेवाड़ी पुलिस की ओर से पेपर लीक करने में एसएस इंटरनेशनल स्कूल के चपरासी राजकुमार का नाम सामने आया था। उसको काबू करके रेवाड़ी भेज दिया है। साथ ही पेपर लीक मामले में स्कूल के एडमिनिस्ट्रेटर जसबीर सिंह और निसिंग खंड के बीईओ राजीव भुटानी की तलाश की जा रही है। दोनों की भूमिका संदेह के घेरे में है और इनसे पूछताछ की जानी है, दोनों फरार चल रहे हैं। - संजीव गोर, इंस्पेक्टर, एसटीएफ करनाल

डीएसपी की अगुवाई में एसआईटी गठित
पेपर लीक मामले की तह तक जाने के लिए विशेष जांच टीम का गठन किया है। डीएसपी हंसराज के नेतृत्व में टीम जांच करेगी। टीम को साइबर सैल भी सहयोग करेगी। पुलिस ने सोमवार को दोनों स्कूल के स्टाफ सदस्यों को भी पूछताछ में शामिल किया। जिसमें आरोपियों से पहचान के बारे में पूछा गया।

पहले भी की थी निसिंग बीईओ की शिकायत
पेपर लीक मामले में जिस निसिंग खंड के शिक्षा अधिकारी राजीव भुटानी की तलाश की जा रही है, उसके खिलाफ जनवरी में एचटेट से पहले भी डीसी करनाल को शिकायत दी गई थी। शिकायत में मांग की थी कि भुटानी समेत दो अन्य अध्यापक गड़बड़ी कर सकते हैं इसलिए इन्हें परीक्षा से दूर रखा जाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed