फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   How to Develop Sector 17 as a Tourist Spot

चंडीगढ़ः सेक्टर-17 के कब आएंगे अच्छे दिन

Thu, 20 Dec 2018 07:35 PM IST
ajay kumar आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 20 Dec 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
How to Develop Sector 17 as a Tourist Spot
सेक्टर 17

सिटीब्यूटीफुल का दिल सेक्टर 17 की रौनक पर शायद किसी की नजर लग चुकी है। 52 साल पहले बने इस सेक्टर में पर्यटकों और शहरवासियों का आना कम हो रहा। कई सालों से यहां पर कारोबार कर रहे व्यापारियों का कहना है कि जब से रेहड़ी वाले सेक्टर 17 में आए हैं, तब से लोगों का मोहभंग हुआ है। बाकी कसर शहर में मजबूती से पैर जमा चुके मॉल कल्चर ने पूरी कर दी।

विज्ञापन


 सवाल है कि क्या नो वेंडिंग जोन बनने से सेक्टर 17 के पुराने दिन लौट आएंगे। विशेषज्ञ तो इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते। उनकी राय कुछ अलग है। वे सेक्टर 17 को सिर्फ शांपिंग सेंटर नहीं बल्कि एक टूरिस्ट स्पॉट के नजरिए से देखते हैं। उनका मानना है कि जब तक चंडीगढ़ प्रशासन सेक्टर 17 को पर्यटकों के अनुकूल विकसित नहीं करेगा, तब तक सतारा के अच्छे दिन नहीं आने वाले। कारोबारियों का कहना है कि वेंडिंग जोन तो हटे, फिर लौटेंगे पुराने दिन।
विज्ञापन


 पर्यटकों को लुभा नहीं पाया
सेक्टर 17 की नींव शपिंग सेंटर के साथ टूरिस्ट स्पॉट की रखी गई थी। शापिंग के लिए तो बड़े और ब्रांडेड शोरूम हैं, लेकिन पर्यटकों को लुभाने के लिए कोई भी ऐसा आकर्षण नहीं है, जो उन्हें दोबारा आने को मजबूर करें। विदेशों में स्थित सिटी सेंटर और मार्केट में बच्चों के लिए एक अलग जोन होता है। यहां तक कि मॉल में भी बच्चों के लिए एडवेंचर्स गेम्स होते हैं, लेकिन सेक्टर 17 में यह चीज पूरी तरह से नदारद है। मनोरंजन के लिए कुछ नहीं है, जबकि विदेशों में बैंड, म्यूजिक, लेजर शो रहते हैं, जिससे टूरिस्ट स्पॉट की फीलिंग आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर 17 के एक तिहाई हिस्से का सूनसान होना

How to Develop Sector 17 as a Tourist Spot
सेक्टर 17 की दुकानें

सेक्टर 17 में हरियाणा-पंजाब के कई सारे सरकारी दफ्तर और बैंक स्कायर हैं, जो शाम होते ही बंद हो जाते हैं। प्लाजा में ही सिर्फ थोड़ी बहुत चहल-पहल रहती है। इसका एक निगेटिव इंपेक्ट है। इन जगहों का सही तरह से उपयोग हो तो हालात बदल सकते हैं। जानकार कहते हैं कि इन जगहों पर नाइट क्लब, कामर्शियल एक्टिविटीज या किड्स जोन जैसे सेक्टर विकसित किए जा सकते हैं। सेक्टर 26 में क्लबों की भरमार है। इससे वहां पर वीकेंड में ट्रैफिक कंजेशन रहता है। ऐसे में कुछ क्लबों को यहां पर भी स्थापित किया जा सकता है।

वेंडर्स का सही इस्तेमाल नहीं
यह सच है कि वेंडर्स ने कारोबारियों के व्यापार को हिट किया है। जो पर्स शोरूम में 1500 रुपये का है, वही वेंडर्स के पास 500 रूपए में बिक रहा है। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि यदि सारे वेंडर्स चले गए तो यहां ग्राहकों का आना बढ़ जाएगा। विश्व का कोई ऐसा बाजार नहीं है, जहां स्टाल या वेंडर्स की गुंजाइश न हो। यह इसलिए जरूरी है, क्योंकि हर सामान शोरूम में नहीं मिल सकता। वहां की मार्केट का अध्ययन करने पर पाया गया कि जो शोरूम में चीजे हैं, वो वेंडर्स के पास नहीं मिलेगी और जो वेंडर्स के पास है वो शोरूम में नहीं मिलेगा। खास बात यह है कि उनके तय स्थान और तय समय भी है।

आधुनिक और सस्ता फूड कोर्ट का न होना
सेक्टर 17 में कोई भी फूड कोर्ट नहीं है, जो हैं वे काफी महंगे हैं। सिवाए इंडियन कॉफी हाउस को छोड़कर। हर टूरिस्ट स्पॉट और सिटी सेंटर बिना फूड कोर्ट के अधूरे हैं। एलांते का उदाहरण ले सकते हैं। सेक्टर 17 में इतना ज्यादा स्पेस है कि वहां पर आधुनिक और सस्ते फूड कोर्ट को विकसित किया जा सकता है। इससे लोगों का आना-जाना बढ़ेगा और लोग इसका लुत्फ भी उठा सकेंगे। साल 2013 में इस बारे में चंडीगढ़ प्रशासन के पास एक प्रपोजल भी भेजा गया था।

चंडीगढ़ प्रशासन का विजनलैस होना

How to Develop Sector 17 as a Tourist Spot
सेक्टर 17 की दुकानें

इसमें कोई शक नहीं कि सेक्टर 17 को अविकसित करने में चंडीगढ़ प्रशासन का अहम रोल रहा है। अधिकारी आते और चलते बनते। पूर्व एडवाइजर विजय कुमार देव ने सेक्टर 17 को संवारने के लिए प्लान तैयार करवा रहे कि उनका ट्रांसफर हो गया। ऐसे कई अधिकारी आए, जिन्होंने सतारा के पुराने दिन लौटाने की कोशिश की, लेकिन जब तक कुछ बात बनती, तब तक उनका बोरिया-बिस्तर बंधने लगा। यह एक बड़ा मुद्दा और इसके समाधान की दिशा में कोई काम नहीं होता। 

समय के साथ पिछड़ना
विश्व की कई मार्केट ऐसी हैं जो सौ साल पुरानी है, लेकिन वे आधुनिकता के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। अधिकत्तर मार्केट की अपनी वेबसाइट है, जिसमें मार्केट के हर सेग्मेंट का विस्तार से ब्योरा अपलोड है। वेबसाइट के माध्यम से मार्केट की एक तस्वीर उभरती है, इससे शापिंग करना आसान होता है, लेकिन सेक्टर 17 की ऐसी कोई वेबसाइट नहीं है। मार्केट में लोगों को लुभाने के लिए कई सारी एक्टिविटीज की जाती है, ताकि लोग आए और खरीदारी भी करें, लेकिन सेक्टर 17 में इस तरह की एक्टिविटीज बंद है।

इस्ताबुल के 400 साल पुराने बाजार में सब कुछ 
इस्ताबुल का ग्रेंड बाजार करीब 400 साल पुराना होने के बावजूद आज भी गुलजार रहता है। 30700 स्कवायर मीटर वाले इस बाजार में चार हजार से ज्यादा दुकाने हैं। बाजार में रोजाना ढाई से चार लाख विजिटर्स आते हैं। करीब पांच सौ स्टॉल यानि वेंडर्स भी हैं। यह बाजार मुख्य रूप से ज्वेलरी, प्राचीन सामान, कपड़े, सजावट का सामान सहित अन्य सामान के प्रसिद्ध है।

कहा जाता है कि खाने और पीने के शौकीन हर व्यक्ति को इस बाजार में जरूर जाना चाहिए। दरअसल यहां पर सभी पुराने और आधुनिक फूड उपलब्ध हैं। यदि मोलभाव आता है तो खरीदारी का अच्छा मौका होता है। पर्यटकों को लुभाने के लिए सुंदर-सजी दुकाने, आधुनिक ब्रैंड और बेहतरीन फूड कोर्ट उपलब्ध है।

मेलबोर्न का क्वीन विक्टोरिया मार्केट

How to Develop Sector 17 as a Tourist Spot
सेक्टर 17

आस्ट्रेलिया के मेलबोर्न में स्थित क्वीन विक्टोरिया मार्केट की नींव 1878 में रखी गई थी। यह मार्केट पूरी तरह से डिजाइन और वेल मैनेज्ड है। मार्केट में सब्जियां, फल, कपड़े, ज्वेलरी, खिलौने और फूड कार्नर के अलग-अलग सेग्मेंट हैं। नाइट मार्केट का भी विकल्प मौजूद है। खरीदारी पर बैग और गिफ्ट बाउचर ग्राहकों दिए जाते हैं। 

बाजार में किड्स कार्नर हैं। फ्रेश सामान खरीदना है तो उस सामान को बेचने और खरीदारी का समय तय है। मार्केट में पहुंचते ही ग्राहकों को फ्री वाइफाई उपलब्ध होता है। विजिटर्स हब में मार्केट से संबंधित सभी जानकारियां उपलब्ध हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि मार्केट की एक वेबसाइट है। इसमें ग्राहकों को टायलेट से लेकर हर छोटी बड़ी चीजों की जानकारी है। पार्किंग और दुकानों तक पहुंचने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का भी बेहतर इंतजाम है।

लंदन की इस मार्केट में खाना, पीना, शापिंग और डांस
लंदन का कैम्डेन मार्केट सिर्फ पांच दशक पुराना है, लेकिन इस मार्केट में वो सबकुछ उपलब्ध है, जो टूरिस्ट को लुभाने और बार-बार आने पर उन्हें मजबूर कर सकता है। मार्केट की नींव 1974 में रखी गई थी। यहां पर स्ट्रीट फूड वेंडर्स, इंडिपेंडेंट शोरूम, बेहद आधुनिक फूड कोर्ट, जिसमें खाने-पीने की तमाम वैराइटियां हैं। इस मार्केट की खास बात यह है कि मार्केट में कई सारे इवेंट आयोजित किए जाते हैं, जिससे बाजार में रौनक बनी रहती है।

अधिकतर आयोजनों में लोगों के लिए फ्री इंट्री रहती हैं। क्रिसमस का त्योहार को लेकर मार्केट में जबरदस्त कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। यहां पर बैंड और म्यूजिक्ल प्रोग्रामों के लिए बेहतरीन मंच भी उपलब्ध कराए जाते हैं। मार्केट की सभी जानकारियों और आने वाले कार्यक्रमों की जानकारी मार्केट की वेबसाइट में उपलब्ध है।

वाशिंग्टन का पब्लिक मार्केट सेंटर 

How to Develop Sector 17 as a Tourist Spot
सेक्टर 17

वाशिंग्टन के सबसे बड़े शहर सीएटल में स्थित पब्लिक मार्केट सेंटर करीब सौ साल से ज्यादा वक्त का पुराना बाजार है। इसकी नींव 1907 में रखी गई थी। इस बाजार की खासियत यही है कि यहां पर छोटा से लेकर बड़ा खरीददार आता है। मार्केट में ज्वेलरी, हेल्थ न्यूट्रीशियन, बच्चों के खिलौने, किताबे, कॉमिक्स की स्टाल और दुकाने हैं। 

एक बेहतरीन फूड कोर्ट है, जिसमें पास्ता, वाइन, फ्रेश फिश, चाकलेट, चीज, काफी की अनगिनत वैराइटियां हैं। रेस्टोरेंट की एक लंबी लिस्ट है। इस मार्केट की अपनी एक वेबसाइट है, जो अपने ग्राहकों और दूर देशों से घूमने आने वाले लोगों को एक क्लिक पर एक अद्भुत जानकारियां उपलब्ध कराती हैं। इवेंट आयोजित करने के लिए बेहतरीन हाल भी उपलब्ध हैं।

नाइट फूड स्ट्रीट का प्रपोजल भेजा था, ठंडे बस्ते में रख दिया प्रस्ताव
सेक्टर 17 के विकास को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन उदासीन है। यहां पर टूरिस्ट को लुभावने के लिए कुछ भी नहीं है। मैंने साल 2013 में लाहौर की तर्ज पर यहां पर एक नाइट फूड स्ट्रीट का प्रपोजल दिया था। सतारा में नगर निगम की 32 दुकाने हैं, जो बंद पड़ी है। यदि वहां पर आधुनिक और सस्ता फूड कोर्ट खोला जाए तो लोगों का आना शुरू होगा। 

विश्व की जो पुरानी और माडर्न मार्केट है, सभी में एक फूड कोर्ट है। जहां पर लोग अच्छे खाने पीने का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अतिरिक्त यहां पर इंटरटेनमेंट के लिए कुछ नहीं है। विदेशों में वीकेंड पर बैंड, म्यूजिकल नाइट, लेजर शो सहित कई मनोरंजन के साधन है। साल 2003 के वक्त जब मैं मेयर था, तब दीवाली मेले का आयोजन किया था। अब तो इस तरह के आयोजन बंद हो चुके हैं। सेक्टर 17 का जब तक हॉलिस्टिक विकास नहीं होगा तब तक इसके पुराने दिन वापस नहीं आ सकते। - सुभाष चावला, पूर्व मेयर व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता

सेक्टर 17 सिटी सेंटर की तर्ज पर विकसित हो
सेक्टर 17 के विकास के लिए एक दूरगामी नीति की जरूरत है। ऐसा नहीं है कि वेंडर को हटा देने से सेक्टर 17 में रौनक लौट आएगी। कुछ तो वेंडर होने चाहिए। लेकिन उनकी जगह तय हो। वे शोरूमों के सामने न बैठे हो। क्योंकि जब तक वेंडर नहीं होंगे, तब तक आम नागरिक वहां पर नहीं आएंगे। इसके साथ ही सेक्टर 17 का एक हिस्सा जिसमें बैंक और सरकारी दफ्तर हैं, वो शाम होते ही सुनसान हो जाते हैं।

 यहां पर बहुत कुछ करने की गुंजाइश है। जिस तरह से सुखना पर झूले और बच्चों के मनोरंजन के लिए एडवेंचर्स उपलब्ध है, वैसा ही कुछ सेक्टर 17 में होना चाहिए। एलांते में लोग क्यों जाते है, क्योंकि वहां उन्हें घूमने का एक माहौल मिलता है। शापिंग भले ही कुछ न करे, लेकिन उन्हें घूमने का एक माहौल मिलता है। आपने देखा होगा कि जब माल्स से लोग लौटते हैं तो बहुत कम लोगों के हाथों पर शापिंग बैग होता है। सेक्टर 17 में काफी क्षमता है, उसे शापिंग सेंटर के साथ टूरिस्ट स्पॉट के तौर पर विकसित करें।-दीपिका गांधी, डायरेक्टर ली-काबूर्जिए सेंटर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed