फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   How many international passenger from Punjab, Himachal: High Court

पंजाब, हिमाचल से कितने इंटरनेशनल पैसेंजर, जवाब दे एयर इंडिया: हाईकोर्ट

Wed, 22 Mar 2017 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 22 Mar 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
How many international passenger from Punjab, Himachal: High Court
- फोटो : Demo Pic
अमृतसर एयरपोर्ट यूडीएफ (यूजर डेवलपमेंट फीस) के रूप में 950 रुपये लेता है और दिल्ली एयरपोर्ट 1500 रुपये। फिर भी फ्लाइट्स का लाभ दिल्ली को जा रहा है और अन्य एयरपोर्ट घाटे में चल रहे हैं। अमृतसर विकास मंच ने अमृतसर एयरपोर्ट से सौतेले व्यवहार का आरोप लगाते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की है।
विज्ञापन


याचिका पर हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का सही ब्यौरा जानना बेहद जरूरी है। एयर इंडिया अगली सुनवाई के दौरान यह बताए कि पंजाब, हिमाचल और जम्मू कश्मीर के कितने इंटरनेशनल पैसेंजर सफर करते हैं। इन आंकड़ों के आधार पर आगे की सुनवाई आसान हो जाएगी। 
विज्ञापन


अमृतसर विकास मंच के एडवोकेट अंकुर सोनी ने कहा कि पहले अमृतसर से इंटरनेशनल और डोमेस्टिक उड़ान का अनुपात 80:20 था, जो अब 20:80 हो गया है। अपनी दलीलों के समर्थन में सोनी ने कहा कि दिल्ली ही ऐसा एयरपोर्ट है, जो अराइवल और डिपार्चर दोनों के लिए यूडीएफ चार्ज करता है। दिल्ली-अमृतसर-बर्मिंघम फ्लाइट के लिए जहां दिल्ली 1500 रुपये चार्ज करता है तो अमृतसर एयरपोर्ट मात्र 950 रुपये। ऐसे में दिल्ली एयरपोर्ट प्रति पैसेंजर 550 रुपये अतिरिक्त लेता है। बावजूद इसके न जाने ऐसे कौन से कारण हैं, जिसके चलते दिल्ली को प्राथमिकता दी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टेक ऑफ व लैंडिंग दोनों के लिए चार्ज करता है दिल्ली एयरपोर्ट यूडीएफ

How many international passenger from Punjab, Himachal: High Court
Punjab And Haryana Highcourt Chandigarh - फोटो : File Photo
याची ने कहा कि अमृतसर एयरपोर्ट के लिए जहां खर्चा निकाल पाना मुश्किल होता है, वहीं दिल्ली एयरपोर्ट को यूडीएफ का 7709 करोड़ का लक्ष्य था और कमाया 17,157 करोड़ रुपये। अमृतसर व अन्य एयरपोर्ट केवल एक बार यूडीएफ चार्ज करते हैं, जबकि दिल्ली एयरपोर्ट पर टेक ऑफ और लैंडिंग दोनों यूडीएफ फीस वसूली जाती है। 

याची ने बताया कि साल भर में 1,36,046 पैसेंजर इस रूट पर ट्रेवल करते हैं। इसमें से 49,281 पैसेंजर अमृतसर से उड़ान भरते हैं, जो कुल यात्रियों का 36 प्रतिशत है। हालांकि, यह पंजाब के लोगों के इंटरनेशनल सफर का सही आंकड़ा नहीं है क्योंकि अधिकतर लोग कनेक्टिंग फ्लाइट का इंतजार करने के स्थान पर बस, टैक्सी, ट्रेन या अन्य विकल्प से दिल्ली पहुंचते हैं और वहां से उड़ान भरते हैं। 

सोनी ने कहा कि उनके अनुसार दिल्ली से इंटरनेशनल फ्लाइट लेने वालों में 75 प्रतिशत पैसेंजर पंजाब और आसपास के क्षेत्र से हैं। ऐसे में अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सौतेला व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। याची पक्ष की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही एयर इंडिया से बर्मिंघम-दिल्ली-बर्मिंघम और अमृतसर-बर्मिंघम-अमृतसर फ्लाइट्स पर आने वाले खर्च का ब्यौरा तलब कर लिया है। एयर इंडिया को अगली सुनवाई पर बताना होगा कि यदि उनका विमान दिल्ली से इंटरनेशनल उड़ान भरता है तो कितना खर्च आता है और अमृतसर से उड़ान भरी जाती है तो कितना खर्च आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed