फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Housing board strict against new illegal construction, action on 172 allottees so far

नए अवैध निर्माण के खिलाफ हाउसिंग बोर्ड सख्त, अब तक 172 अलॉटियों पर कार्रवाई

Tue, 03 Dec 2019 08:03 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
Housing board strict against new illegal construction, action on 172 allottees so far
चंडीगढ़। नए अवैध निर्माण के खिलाफ चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) काफी सख्त बना हुआ है। बीते कुछ महीनों में सीएचबी ने वायलेशन को लेकर करीब 266 लोगों को नोटिस भेजा है। इनमें से 172 लोगों के घरों में हुए निर्माण को तोड़ा भी है।
विज्ञापन

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के बाद से सीएचबी शहर भर में लगातार ड्राइव चला रहा है। हाउसिंग बोर्ड के जेई पहले जाकर मौके की जांच करते हैं। नया अवैध निर्माण पाये जाने के बाद नोटिस जारी किया जाता है। इस तरह से अभी तक कुल 266 लोगों को नोटिस भेजे गए हैं। नोटिस के बाद ही 31 लोगों ने खुद ही मकान में हुए अवैध निर्माण को तोड़ लिया। जबकि 14 लोगों ने नीड बेस्ट चेंज के तहत फीस जमा कराई है। इसके अलावा तीन लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई के खिलाफ कोर्ट में केस किया है। गौरतलब है कि जहां कहीं भी बिना अनुमति नया निर्माण कार्य होता है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई करता है। पहले नोटिस जारी कर तीन दिन का समय दिया जाता है। अगर फिर भी निर्माण कार्य रोक कर अवैध निर्माण नहीं हटाया जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। अवैध निर्माण को अगर सीएचबी के कर्मचारी तोड़ते हैं तो बोर्ड की ओर से किया गया खर्चा भी आवंटियों से ही वसूला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed