{"_id":"65567ff4d3c60da8ab06b19c","slug":"housing-board-could-sell-only-three-residential-properties-on-free-hold-chandigarh-news-c-16-pkl1043-284856-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: फ्री होल्ड पर सिर्फ तीन आवासीय संपत्तियों को ही बेच पाया हाउसिंग बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: फ्री होल्ड पर सिर्फ तीन आवासीय संपत्तियों को ही बेच पाया हाउसिंग बोर्ड
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) की संपत्तियों को खरीदने में अब लोग ज्यादा रुचि नहीं दिखा रहे हैं। फ्री होल्ड आवासीय और लीज होल्ड व्यावसायिक की कुल 116 संपत्तियों को बेचने के लिए ई-टेंडर की वीरवार को बोलियां खोली गईं। इसमें सिर्फ तीन आवासीय संपत्तियां ही बिक पाई हैं। 88 लीज होल्ड व्यावसायिक संपत्तियों को लिए एक भी बोलीदाता नहीं मिल पाया है।संपत्तियों का कुल आरक्षित मूल्य 79.12 लाख रुपये था, जिनको बेचने से सीएचबी को 80.12 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। सीएचबी सेक्टर-38 वेस्ट में एक ईडब्ल्यूएस और इंदिरा कॉलोनी में दो कैट-4 फ्लैट्स बेचने में सफल रहा है। इसमें सेक्टर-38 वेस्ट ईडब्ल्यूएस फ्लैट 27.41 लाख रुपये में बिका है, जबकि इसका आरक्षित मूल्य 27.08 लाख रुपये था। इन संपत्तियों के लिए सबसे अधिक बोली लगाने वाले बोलीदाता को तय समय के अंदर 25 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी। अगर बोलीदाता की ओर से तय समय के अंदर इसका भुगतान नहीं किया जाता है तो बोर्ड की तरफ से ईएमडी (बयाना राशि) जब्त कर ली जाएगी और बोलीदाता को सीएचबी की किसी भी संपत्ति के लिए बोली लगाने से ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। पहले बोर्ड ई-नीलामी के जरिए आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियों की नीलामी करता था, लेकिन बेहतर प्रस्तावों और गोपनीयता को बरकरार रखने के लिए टेंडरिंग का सहारा ले रहा है। बाकी बची संपत्तियों को अगली ई-टेंडरिंग में रखा जाएगा, जिसके लिए बोर्ड की तरफ से पहले ही संपत्तियों की लिस्ट जारी कर दी गई है।
इन संपत्तियों के लिए लगी बोली
आवासीय संपत्ति (फ्री होल्ड)
सेक्टर बोली
सेक्टर-38 वेस्ट ईडब्ल्यूएस 27.41 लाख
इंदिरा कॉलोनी कैट-4 यूनिट नंबर 2517-1 26.21 लाख
इंदिरा कॉलोनी कैट-4 यूनिट नंबर 2519-2 26.50 लाख
विज्ञापन
इन संपत्तियों के लिए लगी बोली
आवासीय संपत्ति (फ्री होल्ड)
सेक्टर बोली
सेक्टर-38 वेस्ट ईडब्ल्यूएस 27.41 लाख
इंदिरा कॉलोनी कैट-4 यूनिट नंबर 2517-1 26.21 लाख
इंदिरा कॉलोनी कैट-4 यूनिट नंबर 2519-2 26.50 लाख