फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Houses of Drug smugglers demolished in Hisar

Hisar: आंबेडकर बस्ती में चार नशा तस्करों के घरों पर चली जेसीबी, पहले दिए थे नोटिस, भारी पुलिस बल तैनात

Sat, 21 Jan 2023 01:44 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 21 Jan 2023 01:44 PM IST
सार

पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को आंबेडकर बस्ती के रणधीर, बलबीर, बिमला, वेद व उर्फ वेदो देवी के घरों के बाहर मकान खाली करने संबंधी नोटिस चस्पाए थे। उन चारों को मकान खाली करने के लिए 24 घंटे की मोहलत दी थी।

विज्ञापन
Houses of Drug smugglers demolished in Hisar
नशा तस्करों के घर पर चली जेसीबी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हिसार में नशे का कारोबार करने वाले चार आरोपियों के मकानों को जिला प्रशासन ने शनिवार को तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग की जमीन पर बसी अंबेडकर बस्ती में शनिवार सुबह 2 महिलाओं समेत 4 नशा तस्करों के मकानों पर प्रशासन की जेसीबी चली। 
विज्ञापन


सितंबर में प्रशासन इसी बस्ती में 1 महिला समेत 2 तस्करों के घरों पर बुलडोजर चला चुका है। मौके पर 2 डीएसपी की अगुवाई में 400 महिला एवं पुरुष कर्मी तैनात रहें। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते किसी तरह का कोई विरोध नहीं हुआ।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को आंबेडकर बस्ती के रणधीर, बलबीर, बिमला, वेद व उर्फ वेदो देवी के घरों के बाहर मकान खाली करने संबंधी नोटिस चस्पाए थे। उन चारों को मकान खाली करने के लिए 24 घंटे की मोहलत दी थी। पुलिस प्रशासन की जांच में उक्त चारों की संलिप्तता नशा तस्करी में पाई है। जांच के बाद पुलिस प्रशासन की तरफ से उनकी संपति को मामले से अटैच किया गया था। शनिवार दोपहर जिला प्रशासन ने मकानों को तोड़ दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed