फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   house woman found infected panic people corona infected Monday

जिस घर में महिला संक्रमित मिली उस मकान में रहते हैं 28 लोग, सोमवार को 4 कोरोना संक्रमित मिलने से लोगों में दहशत का माहौल

Mon, 10 Aug 2020 11:30 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
house woman found infected panic people corona infected Monday
मनीमाजरा। शांति नगर की गली नंबर 4 में एक 40 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। महिला जिस मकान में रहती है, उसमें 28 अन्य लोग भी रहते हैं। नगर निगम के सैनेटरी विंग के इंस्पेक्टर दविंदर रोहिल्ला ने बताया कि मकान में कई कमरे बने हैं। इनमें 28 लोग किराये पर रहते हैं। इन लोगों को बचाव के ज्यादा साधन अपनाने पड़ेंगे ताकि आसपास के लोगों को बचाया जा सके।
विज्ञापन

दविंदर रोहिल्ला ने बताया कि चीफ सैनेटरी इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह राणा की अध्यक्षता में पूरे मोहल्ले को जेट स्प्रे मशीन से सैनिटाइज करवाया गया है। सोमवार को जिन चार लोगों लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें शांति नगर गली नंबर 4 की महिला के अलावा एक 24 वर्षीय महिला और 26 वर्षीय उसका पति समाधि गेट के रहने वाले हैं। वहीं, एक 40 वर्षीय महिला बैंक कॉलोनी में रहती है। इन मोहल्लों में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पुलिस ने पहुंचकर कुछ घरों को सील कर आसपास रहने वाले लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed