फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   House will make final decision of MoU of employees

घर-घर से कचरा उठाने वाले कर्मचारियों से हुआ यह फैसला..

Fri, 12 Feb 2021 02:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
House will make final decision of MoU of employees
चंडीगढ़। घर-घर से कचरा उठाने वाले कर्मचारियों की सहमति के बाद अब सदन समझौते (एमओयू) पर अंतिम मुहर लगाएगा। इसके लिए महापौर रविकांत शर्मा ने 15 फरवरी को सदन की विशेष बैठक बुलाई है। इसमें सदन के सामने एमओयू को पढ़कर सुनाया जाएगा। साथ ही उस पर सबकी सहमति ली जाएगी।
विज्ञापन

महापौर ने बताया कि घर-घर से कचरा उठाने वाले कर्मचारियों के साथ पूर्व महापौर व वर्तमान पार्षद राजेश कालिया, आयुक्त केके यादव, अतिरिक्त आयुक्त अनिल गर्ग ने कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ लगातार बैठक की। इसमें कर्मचारियों की मांगों को लेकर जो समस्याएं थीं, उन पर चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल को स्पष्ट कहा गया कि गाड़ियों से ही कचरा लेना होगा, वहीं लोगों से पैसे भी नगर निगम ही लेगा। इसके अलावा कर्मचारियों को उनकी मांगों के अलावा गणवेश, जूते और बीमा का प्रावधान किया गया है। वहीं कर्मचारी कल्याण निधि का भी प्रावधान किया गया है। इसमें 10 लाख तक कि राशि जमा होगी। किसी भी कर्मचारी के लिए आपातकाल की परिस्थिति में यह राशि काम आएगी। इसके अलावा हर कर्मचारी से एमओयू करने पर भी सहमति मिल गई है। एमओयू में जो संशोधन था, वह हो गया है। महापौर ने कहा कि 15 फरवरी को विशेष बैठक में यह एजेंडा आएगा, जिसमें एमओयू को सदन के सामने रखा जाएगा। वहां से सहमति के बाद आगे का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

आरएलए को निगम में शामिल करने के लिए आएगा एजेंडा
सदन की विशेष बैठक में रजिस्टर एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) को नगर निगम में शामिल करने का प्रस्ताव लाया जाएगा। हालांकि नगर निगम इससे पहले भी आरएलए को निगम में शामिल करने के लिए प्रस्ताव ला चुका है, लेकिन प्रशासन से इसकी सहमति नहीं मिली थी। हाल ही में महापौर ने प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा से मुलाकात कर आरएलए को निगम में शामिल करने की मांग की थी। प्रशासक ने इस मामले में विचार करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed