फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   House Tax Beginning December 14, the final date

हाउस टैक्स भ्ारिए, 14 दिसंबर अंतिम तारीख

Thu, 24 Oct 2013 02:41 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 24 Oct 2013 02:41 PM IST
विज्ञापन
House Tax Beginning December 14, the final date

सोमवार से शहर में हाउस टैक्स जमा करने की शुरुआत हो गई है। शहर भर के 28 ई-संपर्क सेंटर पर बेहद कम लोगों ने टैक्स जमा कराया जबकि जानकारी लेने वालों की संख्या ज्यादा रही।

विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम की ओर से शहर में पहली बार हाउस टैक्स लगाया जा रहा है। सेक्टर-23 स्थित ई-संपर्क सेंटर पर दोपहर तक 100 से अधिक लोगों ने टैक्स के फार्म लिए।
विज्ञापन


सभी ई-संपर्क सेंटरों पर पहले दिन 2 हजार से अधिक आवेदन फार्म लोगों ने लिए हैं।

प्रशासन ने करीब 20 हजार आवेदन फार्म प्रिंट कराए हैं। लोगों को फार्म निशुल्क दिए जाएंगे लेकिन सभी फार्म की रजिस्टर में एंट्री की जाएगी।

शहर में 5 मरले और इससे अधिक के मकानों पर एक रुपया प्रति गज के हिसाब से हाउस टैक्स लगाया गया है।

लोगों को 14 दिसंबर तक हाउस टैक्स जमा कराना होगा। इसके बाद टैक्स का 25 फीसदी जुर्माना और कुछ टैक्स पर 12 फीसदी ब्याज देना होगा।


फार्म में 28 सवाल :
ई-संपर्क सेंटर पर हाउस टैक्स के बारे में जानकारी देने के लिए विशेष तौर पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। टैक्स जमा करने के लिए लोगों को पांच-पांच पेज के दो फार्म दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले हिस्से में 15 सवाल और दूसरे हिस्से में 13 सवालों की जानकारी देनी होगी।

फार्म के साथ प्रापर्टी से जुड़े कुछ कागजात भी लगाने होंगे। फार्म भरने संबंधी भी सभी हिदायतें एक अलग कागज पर दी गई हैं।

हाउस टैक्स से संबंधित अन्य जानकारी
45 से 50 हजार लोग हाउस टैक्स के दायरे में आएंगे
नगर निगम को टैक्स से 1 करोड़ से अधिक आमदनी होगी
शहर के 28 ई-संपर्क सेंटर पर टैक्स जमा कराया जा सकता है
टैक्स सुबह 8 से शाम 8 बजे तक जमा होगा
टैक्स के लिए आवेदन फार्म निशुल्क मिलेगा

किसे कितना टैक्स देना होगा।
हाउस एरिया    टैक्स
5 मरला    125 रुपये
6 मरला    150 रुपये
7.5 मरला    187.50 रुपये
8 मरला    200 रुपये
10 मरला    250 रुपये
15 मरला    375 रुपये
1 कनाल    500 रुपये
2 कनाल    1000 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed