फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hottest day of the season: mercury reached 41 degrees Celsius, 3 degrees more than normal

Chandigarh News: सीजन का सबसे गर्म दिनः 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा

Thu, 16 May 2024 06:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Hottest day of the season: mercury reached 41 degrees Celsius, 3 degrees more than normal
चंडीगढ़। गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं। बुधवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया, जिस वजह से दोपहर के समय लोग धूप और गर्म हवाओं से बचते नजर आए। तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम केंद्र के अनुसार अगले-तीन चार दिनों में पारा 44 डिग्री के करीब पहुंच सकता है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी काफी ज्यादा रहेगी। वीरवार को भी शहर का अधिकतम तापमान 41-42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है। हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। धीरे-धीरे यह तापमान बढ़ेगा और पारा 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विभाग के अनुसार 4-5 दिन लगातार मौसम शुष्क रहेगा, जिसके चलते गर्मी बढ़ेगी। 18 और 19 मई को हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार इन दिनों लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शहर में गर्मी इस बार कई रिकॉर्ड तोड़ेगी।
विज्ञापन


लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी
गर्मी और बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। बताया गया है कि आने वाले कुछ दिनों में गर्मी के साथ लू की आशंका है। ऐसी स्थिति से बचाव के लिए और गर्मी के प्रकोप से बचने के साथ ही खानपान में सावधानी बरतनी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed