{"_id":"5845bfb64f1c1be0594482d5","slug":"hotel-shivalik-view-bomb-making-information-disclosure","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल शिवालिक व्यू में बम होने की सूचना से मचा हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल शिवालिक व्यू में बम होने की सूचना से मचा हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 06 Dec 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
bomb Threat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-17 स्थित शिवालिक व्यू होटल में सोमवार दोपहर बम होने की सूचना से हड़कंप मंच गया। ऑपरेशन सेल के कमांडो, थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों और एंबुलेंसों की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
सेक्टर-9 स्थित पुलिस हेडक्वार्टर में सोमवार दोपहर साढ़े बारह बजे किसी ने सेक्टर-17 शिवालिक व्यू होटल में बम होने की सूचना दी। पुलिस कंट्रोल रूम ने बम की जानकारी सेक्टर-17 थाना पुलिस, ऑपरेशन सेल को दी।
विज्ञापन
ऑपरेशन सेल ने होटल में पहुंचकर पूरे होटल व आसपास के एरिया की घेराबंदी कर ली। पुलिस ने पूरे स्टाफ और मेहमानों को बाहर निकाला। जिसके बाद बम निरोधक दस्ता व डॉग स्कवायड होटल पहुंचा और पूरे होटल की घंटे भर जांच चली। पुलिस टीमों ने होटल के ग्राउंड फ्लोर से लेकर टॉप फ्लोर तक सर्च किया। इस दौरान पुलिस को होटल से कुछ भी नहीं मिला।
विज्ञापन
बाद में एसपी ऑपरेशन रवि कुमार ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों व अन्य विभागों की मुस्तैदी जांचने के लिए होटल में मॉक ड्रिल की गई थी। तब सभी ने राहत की सांस ली। इससे पहले भी शहर में दर्जनों मॉक ड्रिल हो चुकी है।