फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hotel park plaza case owner of the hotel is angry said the will sell hotel

पार्क प्लाजा पर कार्रवाई से खफा मालिक, रखा अपना पक्ष, कही बड़ी बात

Sun, 28 Aug 2016 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 28 Aug 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
Hotel park plaza case owner of the hotel is angry said the will sell hotel
Hotel Park Plaza Chandigarh - फोटो : Amar ujala
होटल पार्क प्लाजा के मालिक और एनआरआई एचएस अरोड़ा का कहना है कि अब उनका चंडीगढ़ में होटल चलाने का कोई मन नहीं है। वह वापस यूके लौटना चाहते हैं। उन्होंने बैंक अधिकारियों से अपील की कि उनके साथ बैठकर इस प्रॉपर्टी को बेचने में मदद करें। जैसे ही ये बिक जाएगी वह बैंकों का सारा पैसा लौटा देंगे।
विज्ञापन


शनिवार को होटल के मालिक एचएच अरोड़ा ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि शुक्रवार को हुई कार्रवाई के दौरान होटल में की गई तोड़फोड़ की शिकायत वह पुलिस से करेंगे। अभी होटल में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है कि कितना नुकसान हुआ है। वह होटल को बेचकर बैंकों का पैसा वापस करने को तैयार हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को बैंक की सीलिंग प्रक्रिया के दौरान उनके होटल में कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की। जिसके खिलाफ वह सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराएंगे। अरोड़ा ने कहा कि कार्रवाई के नाम पर उनके होटल में रुके मेहमानों के साथ जानवरों जैसा सलूक किया गया। कमरों में घुसकर निकाला गया। उनके कंट्रोल रूम में घुसकर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ भी की। जिन लोगों ने ये सब किया है, उसकी सीसीटीवी फुटेज उनके पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Hotel park plaza case owner of the hotel is angry said the will sell hotel
Hotel Park Plaza Chandigarh - फोटो : Amar ujala
होटल के मालिक ने कहा कि उनके खिलाफ ये कार्रवाई किसी दबाव के चलते की गई है। डीआरटी में उनके केस की अगली तारीख 29 अगस्त थी तो इतनी क्या जल्दी थी कि डीसी ने 26 को ही होटल सील करने के आदेश दे दिए।

उनको अपने बचाव में कोई कदम लेने के लिए डीसी ने समय ही नहीं दिया। अरोड़ा ने बताया कि प्रशासन ने 24 को आदेश जारी किए और 25 अगस्त को जन्माष्टमी की सभी जगह छुट्टी थी।

26 अगस्त को सुबह उनके होटल को खाली कराने पुलिस व बैंक वाले पहुंच गए। इस दौरान होटल में रुके मेहमानों तक को निकलने का मौका नहीं दिया गया। होटल में काम कर रहे 250 कर्मचारियों के बारे में भी नहीं सोचा गया और एक झटके में उनको सड़क पर खड़ा कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed