{"_id":"658bd95dceb2ee813e0b2a1b","slug":"hotel-manager-shot-in-amritsar-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: इमिग्रेशन वालों से पैसे लेकर भाग रहे युवकों को रोकने पर होटल मैनेजर को मारी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: इमिग्रेशन वालों से पैसे लेकर भाग रहे युवकों को रोकने पर होटल मैनेजर को मारी गोली, घायल
Wed, 27 Dec 2023 01:29 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 27 Dec 2023 01:29 PM IST
सार
घायल होटल मैनेजर ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि उनके जेके होटल में फरीदकोट का रणजीत कुमार और उत्तराखंड का रोहित पिछले दो दिनों से रह रहे थे। दोनों का मोहाली में इमिग्रेशन का काम है। इन लोगों ने दुबई में रहने वाले जतिंदर सिंह के साथ मिलकर उत्तराखंड के एक युवक को आस्ट्रेलिया भेजने के लिए 25 लाख रुपये में सौदा तय किया था।
विज्ञापन
घायल मैनेजर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर के मजीठा रोड स्थित एक होटल के मैनेजर को इमिग्रेशन के पैसों के लेनदेन में गोली मार दी गई। घायल मैनेजर मनरूप सिंह अस्पताल में उपचाराधीन है। देर रात घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
घायल होटल मैनेजर ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि उनके जेके होटल में फरीदकोट का रणजीत कुमार और उत्तराखंड का रोहित पिछले दो दिनों से रह रहे थे। दोनों का मोहाली में इमिग्रेशन का काम है। इन लोगों ने दुबई में रहने वाले जतिंदर सिंह के साथ मिलकर उत्तराखंड के एक युवक को आस्ट्रेलिया भेजने के लिए 25 लाख रुपये में सौदा तय किया था। उस व्यक्ति को आस्ट्रेलिया की फ्लाइट के लिए दिल्ली भेजा जा चुका था। इसके लिए टिकट और वीजा दिलवाने के लिए जतिंदर सिंह ने पैसों की मांग की।
विज्ञापन
रणदीप और रोहित ने 17 लाख के करीब राशि की व्यवस्था की। यह राशि लेने के लिए जतिंदर का भाई रविंदर सिंह अपने तीन चार साथी लेकर होटल में पहुंच गया। उन्होंने पैसे गिन कर अपने पास रखे और कमरे का दरवाजा बाहर से बंद करके भागने लगे। इसी दौरान रणदीप और रोहित ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मैनेजर मनरूप सिंह ने रविंदर और अन्य को रोकना चाहता तो आरोपियों ने उसके ऊपर गोलियां चला दी। गोली लगने से मनरूप घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
अमृतसर के एसीपी नार्थ वरिंदर खोसा ने बताया कि रविंदर सिंह समेत तीन अन्य लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।