{"_id":"547c97fd3119f2cbb1300282d26248cd","slug":"hot-talk-between-bjp-mla-and-minister-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री और विधायक में बीच बैठक तू-तू, मैं-मैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री और विधायक में बीच बैठक तू-तू, मैं-मैं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 30 Apr 2015 08:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायकों को विकास का पाठ पढ़ाने में जुटे हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर के नेतृत्व वाली सरकार में विधायक और मंत्रियों के बीच तल्खी की स्थिति सामने आ रही है।
विज्ञापन
ताजा वाकया मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास का है। यहां आयोजित विधायकों की बैठक में गुड़गांव के विधायक उमेश अग्रवाल और कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ के बीच जमकर हॉट-टॉक हुई। गुड़गांव के एक बिल्डर पर कार्रवाई न होने को ही इसका कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक नोकझोंक भी ऐसी हुई कि बैठक स्थल के बाहर मौजूद मंत्रियों और विधायकों के ड्राइवरों तक बात जा पहुंची। इसके बाद हरियाणा प्रभारी डा. अनिल जैन ने किया प्रकार दोनों नेताओं को शांत कराया।
विज्ञापन
नोकझोंक की शुरुआत गुड़गांव से जुड़े एक बिल्डर के मुद्दे पर हुई। खास बात है कि कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ गुड़गांव शिकायत निवारण समिति के चेयरमैन हैं। कुछ समय पहले समिति की बैठक में किसी बिल्डर की ओर से अनियमितता बरतने का मसला सामने आया था।
तब धनखड़ ने मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। बुधवार को विधायकों की बैठक में उमेश अग्रवाल ने यह कह दिया कि बिल्डर पर कार्रवाई तो नहीं हुई, उल्टा उसका फेवर किया जा रहा है। ऐसे में पिछली सरकार और इस सरकार में भला क्या अंतर रह जाएगा।
विधायक की इसी बात पर कृषि मंत्री नाराज हुए। हालांकि उन्होंने उस दौरान तो कुछ नहीं कहा, लेकिन बाहर निकलकर दोनों नेताओं में जमकर बहस हुई।
इस दौरान वहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा प्रभारी डा. अनिल जैन और संगठन मंत्री सुरेश भट्ट भी मौजूद थे। सूत्र बताते हैं कि पार्टी का प्रदेश नेतृत्व इस घटना से आहत है।