फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hot seat bathinda report card in sight of punjab assembly election 2017

विस चुनावः 'हॉट सीट' बठिंडा शहरी से जो भी जीता सरकार में मंत्री बना

Wed, 18 Jan 2017 05:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Wed, 18 Jan 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
hot seat bathinda report card in sight of punjab assembly election 2017
पंजाब विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 के मद्देनजर बठिंडा शहरी सीट का प्रभाव ऐसा है कि जो उम्मीदवार यहां से जीतता है, सरकार बनने पर मंत्री बनता है। यहां के वोटरों ने हर बार हिंदू नेता पर ही ज्यादा भरोसा जताया है। इसी के चलते कांग्रेस ने 1957 से लेकर 2012 तक सिर्फ दो बार किसी सिख नेता को बठिंडा शहरी से चुनाव मैदान में उतारा।
विज्ञापन


इसमें एक बार उसे जीत नसीब हुई है। इस साल तीसरी बार कांग्रेस ने गैर हिंदू नेता मनप्रीत बादल को मैदान में उतारा है। दूसरी तरफ अकाली दल ने सरूप चंद सिंगला और आम आदमी पार्टी ने दीपक बांसल पर दांव लगाया है। पिछले छह दशकों में बठिंडा सीट से कांग्रेस ने सात बार, आजाद ने एक बार, अकाली दल ने चार बार और जनता दल के उम्मीदवारों ने एक बार जीत हासिल की है।
विज्ञापन


यहां से दो ही बार सरकार विरोधी पार्टी का उम्मीदवार जीतने में कामयाब रहा है। 2007 तक बठिंडा के साथ लगते गांव भी पहले शहर में आते थे लेकिन चुनाव आयोग की तरफ से 2012 से पहले एक नियम के तहत बठिंडा से गांव काटकर बठिंडा शहरी हलका बना दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह दशकों में बठिंडा सीट से जीते उमीदवार

hot seat bathinda report card in sight of punjab assembly election 2017
पंजाब विस चुनाव - फोटो : File Photo
1957 में कांग्रेस के हरबंस लाल, 1967 में आजाद उम्मीदवार फकीर चंद, 1969 में अकाली दल के तेजा सिंह, 1972 में कांग्रेस के केशो राम, 1977 में जनता दल के हितविलाषी, 1980 में कांग्रेस के सुरिंदर सिंह, 1985 में अकाली दल के कस्तूरी लाल, 1992 में कांग्रेस के सुरिंदर कपूर, 1997 में अकाली दल के चिरंजी लाल, 2002 में कांग्रेस के सुरिंदर सिंगला, 2007 में कांग्रेस के हरमंदर जस्सी और 2012 के विस चुनाव में अकाली दल के सरूप चंद सिंगला जीते।

अकाली सरकार ने तेजा सिंह को 1969 में, 1972 में कांग्रेस ने केशो राम को, 1985 में अकाली सरकार ने कस्तूरी लाल को, 1992 में कांग्रेस ने सुरिंदर कपूर को, 1997 में अकाली दल ने चिरंजी लाल को, 2002 में कांग्रेस ने सुरिंदर सिंगला को मंत्री बनाया गया था। 2012 में जब शहरी सीट से अकाली सरूप चंद सिंगला जीते थे तो उनको प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव बना दिया गया।

शहरी सीट के कुल 1,83,813 वोट
पुरुष 97279
महिला 86534 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed