विदेश जाने से पहले हो जाएं सावधान, आपके भी साथ हो सकता है ये खौफनाक हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप भी विदेश जानें की सोच रहे हैं, तो फिर सावधान हो जाइए। कहीं आप भी ठगी और प्रताड़ना का शिकार न हो जाएगा। क्योंकि ऐसी ही एक खौफनाक कहानी इन दिनों सामने आई है। दरअसल, कनाडा भेजने का झांसा देकर बंगलूरू के सुनसान एरिया में बंधक बनाकर एक युवक से सात लाख रुपये की रकम ऐंठ ली। पिस्तौल के बल पर परिजनों से फोन पर झूठ बुलवाया कि कनाडा पहुंच गए और एजेंट को पेमेंट कर दो। थाना सिटी की पुलिस ने धोखाधड़ी के तहत दो लोगों पर केस दर्ज करके एक को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे सीजेएम की अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
पीड़ित दिनेश कुमार निवासी फव्वारा चौक ने बताया कि उसने कनाडा जाने के लिए अपने दोस्त हरविंदर सिंह निवासी बहुई शेखूपुर से बात की। उसने रीगल एजुकेशन एंड ओवरसीज सर्विस जालंधर के मालिक जतिंदर सिंह निवासी न्यू गुरु नानक नगर से मिलवाया। जिसने 26 लाख में वर्क परमिट समेत कनाडा भेजने का दावा किया। परिवार व रिश्तेदारों से सलाह मशवरा करने के बाद उसने जतिंदर सिंह को कपूरथला में मिलने के लिए कहा और वह कपूरथला उसकी दुकान पर आकर पासपोर्ट ले गया। उसने कहा कि पैसे कनाडा भेजने के बाद वसूले जाएंगे। लेकिन एक सप्ताह के बाद जतिंदर ने फोन करके कहा कि उसे जरूरी कागजात के लिए मुंबई जाना है।
बंगलूरू में बना लिया बंधक
बंगलूरू से 15-20 किलोमीटर दूर किसी सुनसान एरिया में बनी एक कोठी में ले गए। वहां पर पहले से पांच-छह लोग पिस्तौल और हाकी हाथों में लिए बैठे थे। इन लोगों ने उसकी चार रुपये की कीमत की सोने की मुंदरी, 1000 डालर और 15000 भारतीय करेंसी छीन ली। उसे परिवार को फोन करके कनाडा पहुंचने का झूठ बोलने का दबाव बनाने लगे।
ऐसा न करने पर उन लोगों ने उस पर पिस्तौल तान दी और कहने लगे कि अगर उसने फोन करके पेमेंट नहीं करवाई तो उसका कत्ल करवा देंगे और लाश तक नहीं मिलेगी। उधर, उसके बच्चों को भी जान से मरवा देंगे। इस डर से उसने दबाव में परिवार को कनाडा पहुंचने का फोन करके सात लाख रुपये देने की बात कही।
यह रकम जतिंदर के जालंधर आफिस में काम करने वाला विशाल नाम का लड़का कपूरथला में उसके परिजनों से लेकर गया। ऐसे ही गुरविंदर के परिवार से भी 9 लाख रुपये लिए। उसने बताया कि उन लोगों ने कहा कि वह इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताएंगे। इस पर देर रात करीब डेढ़ बजे उन्हें कार में बैठाकर किसी सुनसान जगह उतारकर भागने के लिए कहा। पीछे मुड़ने पर गोली मारने की धमकी दी।
इस पर वह किसी तरह दिल्ली पहुंचे और वहां से जालंधर आए। उसके बाद उन्होंने एजेंट के आफिस जाकर व्यथा बताई तो वह लोग गाली गलौज करने लगे। हालांकि, इसके बाद आरोपियों ने पैसे वापस करने का वादा किया, लेकिन पैसे वापस नहीं किए। इस पर उसने पुलिस को शिकायत की।
इस आधार पर जतिंदर सिंह और उसके एक साथी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि आरोपी जतिंदर सिंह को गिरफ्तार करके सीजेएम अजीतपाल सिंह की अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।