{"_id":"61085a1a8ebc3e83f31b11d5","slug":"hookah-found-for-the-third-time-in-the-common-room-cafe-in-manimajra-sdm-sealed-chandigarh-news-pkl4222431164","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी बार मनीमाजरा के द कॉमन रूम कैफे में मिला हुक्का, एसडीएम ने किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी बार मनीमाजरा के द कॉमन रूम कैफे में मिला हुक्का, एसडीएम ने किया सील
विज्ञापन
चंडीगढ़। युवाओं को हुक्का परोसने पर मनीमाजरा के द कॉमन रूम कैफे को तीन दिन के लिए सील कर दिया गया है। रविवार रात एसडीएम रुचि सिंह बेदी ने यहां छापा मारा तो कैफे में युवक और युवतियां हुक्का पीते मिले। पुलिस ने संचालक के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद कैफे को सील करने की कार्रवाई की। बता दें कि इस कैफे को बीते 30 दिनों में तीसरी बार सील किया गया है।
लगातार कार्रवाई के बावजूद कैफे संचालक सुधरने का नाम नहीं ले रहे। प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि वह अब एक ऐसे नियम बनाने पर काम कर रहे हैं, जिसके तहत बार-बार इस तरह का अपराध करने वाले क्लब, कैफे, डिस्कोथेक आदि पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।
इससे पहले द कॉमन रूम कैफे में 3 जुलाई को पुलिस ने छापा मारकर हुक्का बरामद किया था। तब काफी युवा हुक्के का सेवन करते मिले थे। पुलिस ने हुक्के को कब्जे में लेकर मैनेजर प्रकाश चंद को हिरासत में लिया था। तब भी कैफे को सील किया गया था। फिर 21 जुलाई की रात करीब नौ बजे एसडीएम ईस्ट रुचि सिंह बेदी ने यहां छापा मारकर कैफे को तीन दिन के लिए सील कर दिया था। मनीमाजरा पुलिस ने कैफे के मालिक व मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया था। तब भी यहां से हुक्के भी बरामद किए गए थे।