{"_id":"5b535e574f1c1b0c718b54cd","slug":"hooda-supporters-mla-did-not-get-time-to-meet-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड्डा समर्थक विधायकों को नहीं मिला राहुल से मिलने का समय, करेंगे राजनीति से संन्यास की पेशकश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड्डा समर्थक विधायकों को नहीं मिला राहुल से मिलने का समय, करेंगे राजनीति से संन्यास की पेशकश
Sat, 21 Jul 2018 09:54 PM IST
हुड्डा समर्थक विधायकों को नहीं मिला राहुल से मिलने का समय, करेंगे राजनीति से संन्यास की पेशकश
हुड्डा समर्थक विधायकों को नहीं मिला राहुल से मिलने का समय, करेंगे राजनीति से संन्यास की पेशकश
Updated Sat, 21 Jul 2018 09:54 PM IST
विज्ञापन
भूपिंदर सिंह हुड्डा
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की लड़ाई राहुल गांधी के दरबार पहुंच गई है। हुड्डा समर्थक 12 कांगेस विधायकों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा है। राई के विधायक जयतीर्थ दहिया ने पत्र लिखकर समय देने की मांग की है, हालांकि अभी मुलाकात का समय राहुल की ओर से नहीं मिला है। हुड्डा समर्थक विधायक राहुल के समक्ष प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर की कार्यप्रणाली के अलावा संगठन की गतिविधियों पर चर्चा करेंगे। तंवर के कैप्टन अभिमन्यु के आरोपों के सुर में सुर मिलाने से हुड्डा खेमा खफा है।
विज्ञापन
12 विधायकों ने हुड्डा के साथ भी इस पर चर्चा की है। अब वे राहुल के समक्ष तंवर की शिकायत करने वाले हैं। उसमें वे तंवर को हटाकर हुड्डा को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग भी कर सकते हैं। इनका आरोप यह भी है कि तंवर कांग्रेस को कमजोर कर रहे हैं। अगर उन्हें नहीं बदला गया तो वे राजनीति से संन्यास लेने की पेशकश भी राहुल के समक्ष कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा तंवर की ओर से लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दस संसदीय क्षेत्रों में पर्यवेक्षक तैनात करने और संभावित प्रत्याशियों के नाम के पैनल बनाने का मुद्दा भी उठेगा। हुड्डा इस बात से भी नाराज है कि कुछ गैर अनुभवी नेताओं को अहम संसदीय क्षेत्रों में पर्यवेक्षक का जिम्मा सौंपा गया है। वे अपने राजनीतिक फायदे के हिसाब से पैनल तैयार कर रहे हैं। बताते हैं कि हुड्डा समर्थक विधायकों ने तंवर के खिलाफ काफी मैटेरियल एकत्रित किया हुआ है, जिसे वे राहुल को सौंपेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा हुड्डा समर्थक विधायक प्रदेश में कांग्रेस को दोबारा सत्ता में लाने के लिए हुड्डा को कमान देने की मांग भी पुरजोर तरीके से उठाने वाले हैं। चूंकि, उनका मानना है कि हुड्डा ही कांग्रेस को दोबारा ला सकते हैं। इसकी मांग वह संगठन महासचिव अशोक गहलोत से मिलकर भी उठा चुके हैं। राई से कांग्रेस विधायक जयतीर्थ दहिया ने बताया कि उन्हें अभी मुलाकात का समय नहीं मिला है। जैसे ही मिलेगा सभी हुड्डा समर्थक 12 विधायक राहुल गांधी के सामने प्रदेश कांग्रेस की हकीकत बयां करेंगे।