फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hooda said Haryana needs a new engine government not a double one

हरियाणा को डबल नहीं, नए इंजन की सरकार चाहिए : हुड्डा

Fri, 03 Nov 2023 12:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hooda said Haryana needs a new engine government not a double one
अमर उजाला ब्यूरोचंडीगढ़। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के बयान के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पलटवार किया है। हुड्डा ने कहा कि उन्हें लगा था कि विज ठीक हो गए हैं, लेकिन लगता है कि वो तो आगरा जाने की तैयारी कर रहे हैं। गौर हो कि विज ने कहा था कि हुड्डा को जेल जाना है। उन्होंने खुद इनकी फाइल का अध्ययन किया है। हुड्डा वीरवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

हुड्डा ने हरियाणा सरकार के नौ साल पूरे होने पर तथ्यों के साथ सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि 9 सालों में सरकार ने हरियाणा के जन-जन का अपमान किया है। किसान को एमएसपी, युवा को रोजगार, बुजुर्गों को पेंशन, गरीबों को राशन, दलित-पिछड़ों को आरक्षण व नागरिकों को प्रोटेक्शन देने में सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। भाजपा ने बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध, नशे, अत्याचार, कर्ज लेने व सरकारी गोली से नागरिकों की जान लेने में हरियाणा को नंबर वन बना दिया है। इसके अलावा पेपर लीक और घोटालों की लंबी सूची है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हरियाणा को डबल इंजन नहीं, नए इंजन की सरकार चाहिए। जेजेपी क्या है वो स्टेपनी है या कोई स्पेयर पार्ट है। वो क्या है। उसकी कोई चर्चा नहीं है।
विज्ञापन


जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए
अरविंद केजरीवाल मामले पर हुड्डा ने कहा कि कानून अपना काम करता है। वह खुद भी ईडी के बुलाने पर गए थे, लेकिन जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। एसआईएल पर कहा कि भगवंत मान के कहने से कुछ नहीं होता। सुप्रीम कोर्ट सबसे बड़ा है। पंजाब को भी भाखड़ा का पानी मिला था। वो कैसे मिला था। पंजाब ने राजस्थान तक पानी पहुंचाने का वादा किया था। हरियाणा सरकार ने इस मामले पर कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक और हाईकमान तय करेंगे सीएम
हुड्डा ने चार उपमुख्यमंत्रियों के बयान पर कहा कि इसका सबको हक है। मुख्यमंत्री का फैसला विधायक और हाईकमान करेगी। कांग्रेस की सरकार बनने पर पीपीपी, प्रॉपर्टी आईडी, मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल बंद करेंगे। उन्होंने कहा कि वह डिजिटल के खिलाफ नहीं है, लेकिन गैर जरूरी पोर्टल बंद होने चाहिए। वहीं, अमित शाह के हुड्डा पर हमला बोलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि रैली में सारे सरकारी कर्मचारी बुला रखें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed