{"_id":"64ea5940eb508840540b484a","slug":"hooda-said-ankruptcy-of-law-and-order-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-223681-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून व्यवस्था का पिटा दिवाला, हरियाणा में चल रही दंगों की सरकार : हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून व्यवस्था का पिटा दिवाला, हरियाणा में चल रही दंगों की सरकार : हुड्डा
विज्ञापन
कहा- कांग्रेस के समय भी निकाली गई यात्राएं, लेकिन कभी हिंसा नहीं हुई
-करनाल में 10 सितंबर को होगा कांग्रेस का जन मिलन समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आरोप लगाया कि हरियाणा में कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है और प्रदेश में दंगों की सरकार चल रही है। कांग्रेस ने कानून व्यवस्था में नूंह हिंसा पर चर्चा के लिए भी प्रस्ताव दिया है। लेकिन उसे भी स्पीकर ने टिप्पणी के लिए सरकार के पास भेज दिया।
यहां अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत में हुड्डा ने मेवात में फिर से धार्मिक यात्रा निकाले जाने के सवाल पर कहा कि यह सभी का अधिकार है। यात्राओं से किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। धार्मिक यात्राएं कांग्रेस कार्यकाल में भी निकाली जाती थीं, लेकिन कभी किसी तरह की हिंसा नहीं हुई। जबकि भाजपा सरकार में ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं। कांग्रेस नूंह हिंसा की हाईकोर्ट के सीटिंग जज की निगरानी में न्यायिक जांच मांग रही है। ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हिंसा क्यों हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। लेकिन सरकार जांच से भाग रही है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार ने जानबूझकर सत्र की अवधि छोटी रखी है क्योंकि वह जरूरी मुद्दों पर जवाब नहीं देना चाहती। इसीलिए बाढ़ और मुआवजे को लेकर कांग्रेस द्वारा दिए गए काम रोको प्रस्ताव को ध्यान आकर्षण प्रस्ताव में तब्दील कर दिया गया। हुड्डा ने कहा कि परिवार पहचान पत्र की धांधलियों के मसले पर भी सरकार ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। सरकार यह नहीं बता पाई कि आखिर कैसे करोड़पति लोगों को गरीब और गरीबों को आमिर दिखाया जा रहा है। सरकार की प्रॉपर्टी आईडी और परिवार पहचान पत्र में अनगिनत खामियां हैं, जो इतने अरसे बाद भी ठीक नहीं हो पाईं। बावजूद इसके जिस कंपनी के पास इसे बनाने का ठेका था, उसपर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में बोलते हुए हुड्डा ने बताया कि करनाल में 10 सितंबर को जन मिलन समारोह होने जा रहा है। इसके अलावा 9 लोकसभा क्षेत्रों में विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम के बाद पार्टी जिला और विधानसभा सत्र पर कार्यक्रम करेगी।