फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   hooda, captain abhimaniyu, bhupinder hooda, jat andolan, haryana congress, haryana

हुड्डा ने रची दंगों की साजिश, सबूत मिलते ही कार्रवाई: वित्तमंत्री

Sat, 26 Mar 2016 04:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक। Updated Sat, 26 Mar 2016 04:07 PM IST
विज्ञापन
hooda, captain abhimaniyu, bhupinder hooda, jat andolan, haryana congress, haryana
विधानसभा में बजट पेश करने जाते हुए कैप्टन अभिमन्यु - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में हुए दंगों में सरकार ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेताओं को पूरी तरह से घेर लिया है और अब पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की परेशानी बढ़ती दिख रही है। सरकार में वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने उन पर दंगों की साजिश रचने का सीधा आरोप लगाया है और सबूत मिलते ही कार्रवाई करने की बात कही है। इसके लिए अभी जांच कराई जा रही है और इसकी जांच कर रही एजेंसियां सबूत जुटाने में लगी है। वित्तमंत्री ने साफ कर दिया है कि दंगे की साजिश रचने वाला कोई नहीं बचेगा, चाहे वह किसी भी पार्टी से ताल्लुक रखता हो।
विज्ञापन


रोहतक में  बुधवार को प्रदेश कार्यालय पहुंचे वित्तमंत्री ने कहा कि आरक्षण आंदोलन की आड़ में बड़ी राजनीतिक साजिश रची गई थी। क्योंकि आरक्षण को लेकर जाटों की सभी मांगों को सरकार ने मान लिया था और जाट नेताओं के साथ बैठक करके आरक्षण देने का आश्वासन भी दिया गया था। इसके बावजूद आंदोलन किया गया और हरियाणा को बंधक बना लिया गया।
विज्ञापन


इस दौरान कांग्रेसियों ने गैर कांग्रेसियों को चुन-चुनकर नुकसान पहुंचाया। वित्तमंत्री ने आरोप लगाया कि यह पूरी साजिश पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने रची थी और इसमें सबसे पहला मोहरा उनका राजनीतिक सलाहकार रहा प्रो. विरेंद्र सिंह पकड़ा जा चुका है। पूर्व सीएम का नाम खुलकर सामने आ गया है, लेकिन अभी सबूत तलाशे जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed