{"_id":"63f66e1e3233fff5a108e4c1","slug":"hooda-admits-mistake-on-ops-in-haryana-assembly-demand-to-fix-from-the-government-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: OPS पर हुड्डा ने मानी गलती, दुष्यंत को बोले- हमनै भारी गलती कर दी, थम्म ठीक कर ल्यो... सुधार लो भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: OPS पर हुड्डा ने मानी गलती, दुष्यंत को बोले- हमनै भारी गलती कर दी, थम्म ठीक कर ल्यो... सुधार लो भाई
Thu, 23 Feb 2023 08:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह
राजेश शांडिल्य, अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़
राजेश शांडिल्य, अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 23 Feb 2023 08:15 AM IST
सार
बजट सत्र के तीसरे दिन ओपीएस की खूबियां और नई पेंशन योजना (एनपीएस) खामियों का खाका कांग्रेस के रोहतक से विधायक भारत भूषण बतरा ने रखा।
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने की मांग बड़ा मुद्दा बन चुका है। कांग्रेस इसे भुनाने में कसर नहीं छोड़ना चाहती। पिछले दिनों ओपीएस को लेकर हरियाणा में हुए बड़े आंदोलन के बाद माना जा रहा था कि विधानसभा में यह मुद्दा उठ सकता है। बजट सत्र के तीसरे दिन हुआ भी यही। बजट सत्र के तीसरे दिन ओपीएस की खूबियां और नई पेंशन योजना (एनपीएस) खामियों का खाका कांग्रेस के रोहतक से विधायक भारत भूषण बतरा ने रखा।
विज्ञापन
शून्यकाल में बतरा ने कहा कि परिवर्तन कुदरत का नियम है और हमारे नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा कह चुके हैं कि कर्मचारियों और उनके परिवार के हित में ओपीएस को मंजूरी दी जाएगी। इस पर भाजपा-जजपा विधायकों ने आवाज उठाई की आपने ही तो ओपीएस बंद की थी। इसी बीच उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कहा कि 2008 में केंद्र में आपकी सरकार ने एनपीएस को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
इस पर बतरा बोले नहीं, 2004 में मंजूरी दी गई थी। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह खड़े हुए और बोले कि ओपीएस को अटल जी की सरकार में खत्म किया गया था। इस पर दुष्यंत चौटाला बोले कि इस पर राज्य सरकारों को फैसला लेना था और आपकी सरकार ने एनपीएस को मंजूरी दी थी और अब बदलने की बात कह रहे हो। हुड्डा बोले समय के साथ अनुभव हुआ कि एनपीएस ठीक नहीं है।
विज्ञापन
एक चीज का तजुर्बा ठीक नहीं रहा। कई राज्यों की सरकारों ने एनपीएस को वापस ले लिया है। अब हरियाणा सरकार को भी वापस ले लेना चाहिए। दुष्यंत के सवाल पर हुड्डा बोले- चलो हमनै तो लागू कर दिया और बहुत भारी गलती की थी। फिर थम्म ठीक कर ल्यो। मेरी गलती निकाल रहे हो तो सुधार लो भाई। समझदार वाली बात करो, बहुत तजुर्बा सीखना है तन्नै।
उठा सरस्वती नदी और दादूपुर नलवी नहर मुद्दा
लाडवा से कांग्रेस विधायक मेवा सिंह ने किसानों की आर्थिक स्थिति का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार ने दावा किया था कि किसानों की आमदन 2022 में दुगनी की जाएगी, लेकिन आमदनी तो नहीं बढ़ी, लेकिन खेती में लागत बढ़ाने का काम सरकार ने किया है। दादूपुर नलवी नहर का मुद्दा उठाते हुए मेवा सिंह ने कहा कि खुदी खुदाई दादूपुर नलवी नहर को सरकार ने मिट्टी भर कर बंद करा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार सरस्वती नदी के जीर्णोद्धार का दावा करती है, लेकिन उसकी जमीन पर कब्जे हो रहे हैं। बारिश में नदी का पानी फसल बर्बाद कर देता है। उन्होंने सरस्वती नदी की खुदाई कराने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने शिक्षण संस्थानों में स्टाफ की कमी का मुद्दा उठाया।
दादा गौतम की दुष्यंत को खरी-खरी, भूल गए गए नारनौंद की जनता को
विधानसभा अध्यक्ष ने जब नारनौंद से जजपा विधायक रामकुमार गौतम को बोलने की अनुमति दी उन्होंने कहा अध्यक्ष महोदय घंटी बजाने से पहले बता देना, मुझे एक बड़ी बात कहनी है। इसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी के प्रमुख नेता और डिप्टी सीएम को चेतावनी देते हुए कहा कि दुष्यंत चौटाला और उनके पिता ने क्षेत्र में आकर कहा था कि वह नारनौंद हलके में आकर यहां की समस्याओं को देखेंगे, लेकिन नहीं आए। जब दुष्यंत सभी जगह से हार गए थे, तो इसी क्षेत्र की जनता ने उन्हें जिताया था, लेकिन अब वह क्षेत्र की जनता को भूल गए। इसी बीच कांग्रेस विधायक राव चिरंजीव बोले कि तब भी आप सरकार की तारीफों के पुल बांध रहे।