{"_id":"5bf876acbdec2241c802e3c9","slug":"honour-killing-young-woman-murdered-by-father-in-ambala","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंबाला में चरित्र पर शक होने पर की बेटी की हत्या, पुलिस के आने से पहले ही किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में चरित्र पर शक होने पर की बेटी की हत्या, पुलिस के आने से पहले ही किया अंतिम संस्कार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला
Updated Sat, 24 Nov 2018 03:22 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला शहर के निकटवर्ती गांव नग्गल थाना क्षेत्र के गांव जनसुई में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। बेटी के चरित्र पर शक होने पर पिता ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। यही नहीं उसने आनन-फानन में अंतिम संस्कार भी कर दिया।
पुलिस ने मृतका के मामा की शिकायत पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार गांव बेरथला, बाबैन जिला कुरुक्षेत्र निवासी रामदास ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी बहन सुखविंद्र कौर की शादी करीब 20 साल पहले निहाल चंद उर्फ पप्पी के साथ हुई थी।
शादी के कुछ समय बाद से दोनों में विवाद रहने लगा। इसी के चलते सुखविंद्र कौर उसके घर आकर रहने लगी। करीब पांच साल पहले पंचायती समाधान होने के बाद निहालचंद व सुखविंद्र कौर अपने बच्चों 18 वर्षीय बेटी मनप्रीत कौर व डेढ़ वर्षीय बेटे के साथ रहने लगे थे।

रामदास का कहना है कि 6 नवंबर को वह अपनी भांजी मनप्रीत कौर को अपने साथ अपने घर गांव बेरथला ले गया था। वह उसके पास 20 नवंबर तक रही। 21 नवंबर को उसका पिता निहालचंद बेरथला आकर अपनी पुत्री को वापस ले गया था।
गत दिवस 22 नवंबर को सुबह तड़के मामा रामदास को उसकी बहन ने फोन पर सूचना दी कि मनप्रीत कौर की अचानक मृत्यु हो गई है। इसके बाद रामदास सुबह करीब 8 बजे जनसुई पहुंचा तो उसे पता चला कि मनप्रीत कौर का अंतिम संस्कार तड़के पांच बजे किया जा चुका था।
मामले में शक होने पर उसने अन्य लोगों से इस बारे में पूछताछ की तो मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद उसने स्थानीय नग्गल पुलिस को सूचना दी। रामदास ने अपने जीजा निहालचंद पर उसकी पुत्री मनप्रीत कौर की हत्या करने के आरोप लगाए हैं।
प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने निहालचंद को गिरफ्तार कर लिया है। फारेंसिक टीम ने संस्कार वाली जगह से कुछ साक्ष्य भी जुटाए हैं तथा जनसुई जाकर भी जांच की।

एसएचओ राजीव ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला ऑनर किलिंग का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मामले में जांच चल रही है। आरोपित निहालचंद को अदालत के आदेश पर रिमांड पर लिया गया है, जहां उससे कड़ी पूछताछ की जाएगी। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
पिता द्वारा बेटी को मारने के मामले पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले की तह तक जाने में लगी हुई है।
- आस्था मोदी, एसपी, अंबाला।