फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   honour ceremony, women's day, haryana news, panipat news, hindi news, amar ujala news

हरियाणा की 32 महिलाएं होंगी सम्मानित, देखिए उनके नाम

Mon, 07 Mar 2016 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 07 Mar 2016 01:15 PM IST
विज्ञापन
honour ceremony, women's day, haryana news, panipat news, hindi news, amar ujala news
वूमेन्स डे पर महिलाओं के लिए सम्मान समारोह - फोटो : फाइल फोटो
अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली हरियाणा की 32 महिलाओं को नौ मार्च को महिला दिवस के मौके पर पानीपत में सम्मानित किया जाएगा। गांव सिवाह के राजीव गांधी खेल परिसर में आयोजित होने वाले महिला सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा। प्रदेश की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री कविता जैन ने बताया कि इस मौके पर प्रदेश स्तरीय पौष्टिकता और लिंगानुपात में सुधार के लिए भी पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन


सम्मानित होने वाली महिलाओं में फतेहाबाद की नेहा मित्तल को इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवार्ड, झज्जर की डॉ. अनिता भारद्वाज और पानीपत की सुषमा को कल्पना चावला शौर्य अवार्ड से सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा सोनीपत की ऊषा भंडारी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


समारोह के दौरान सोनीपत की सीमा पूनिया, भिवानी की प्रियंका, जींद की कविता देवी, फरीदाबाद की अनिता मावी, पंचकूला की गौरी श्योराण और यशस्विनी सिंह देशवाल, सोनीपत की सरिता, सिरसा की मिलनप्रीत कौर, मनदीप और सिमरनजीत कौर, कुरुक्षेत्र की बेअंत कौर, सिरसा की यशदीप कौर, सोनीपत की अनिता देवी सहित अन्य महिलाओं को अलग-अलग वर्गों में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed