फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Honored the players who returned after winning medals

Chandigarh News: पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का किया सम्मान

Wed, 21 May 2025 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Honored the players who returned after winning medals
चंडीगढ़। गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-35 चंडीगढ़ के खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में राज्य स्तर पर कई पदक जीते। स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों को स्कूल प्रिंसिपल निर्दोष कुमारी ने पदक पहनाकर सम्मानित किया। प्रिंसिपल ने स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर कुलदीप मेहरा को बधाई दी।
विज्ञापन

स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर कुलदीप मेहरा ने बताया कि हमारे खिलाड़ियों ने कई दिनों से चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों करवाई जा रही प्रतियोगिताओं में सफलतापूर्वक भाग लिया और पदक जीतने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कक्षा आठवीं के वुशू खिलाड़ी कपिल ने लड़कों के अंडर-14, (-39 किग्रा) में 17-18 मई को आयोजित 15वीं चंडीगढ़ स्टेट वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। कक्षा नौवीं की अंजलि ने अंडर-14 कैडेट की (44 किग्रा) में आठवीं ऑफिशियल स्टेट कैडेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक और अंडर-14, बोर्ड ब्रेकिंग में कांस्य पदक जीतने में कामयाब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता दिनांक 17 मई को कराई गई। सातवीं कक्षा के तनुष चौधरी लड़कों के सब-जूनियर की (-35 किग्रा) में चंडीगढ़ स्टेट जूडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रहे। वहीं, तनुष चौधरी के बड़े भाई लक्षित चौधरी ने भी सब-जूनियर की (-40 किग्रा) में रजत पदक जीता। यह प्रतियोगिता दिनांक 17-18 मई को स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-34 में कराई गई।

इसी प्रकार अभिनव कौशिक ने भी टेबल टेनिस हॉल-23 में 16 से 18 मई को करवाई गई प्रतियोगिता में दो पदक जीते। अभिनव ने लड़कों के अंडर-15 मोहिंदर पाल सैनी की स्मृति में आयोजित चौथे चंडीगढ़ हॉट वेदर टेबल टेनिस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक और अंडर-17 में कांस्य पदक जीतने में कामयाब हुए। स्कूल प्रिंसिपल ने अभिनव को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article