फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Honeypreet sought bail and file petition in Punjab and Haryana high court

हनीप्रीत ने याचिका दायर कर मांगी जमानत, हाईकोर्ट कल करेगा सुनवाई

Tue, 30 Apr 2019 07:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 30 Apr 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
Honeypreet sought bail and file petition in Punjab and Haryana high court
हनीप्रीत

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की कथित पुत्री प्रियंका तनेजा उर्फ हनीप्रीत ने नियमित जमानत की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है। हाईकोर्ट की रजिस्ट्री ने हनीप्रीत की जमानत याचिका पर हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर दिया है। इस जमानत याचिका पर हाईकोर्ट 1 मई, बुधवार को सुनवाई करेगा।

विज्ञापन


हनीप्रीत ने हाईकोर्ट में दायर अपनी नियमित जमानत याचिका में कहा है कि 25 अगस्त 2017 को पंचकूला सीबीआई अदालत ने डेरा मुखी गुरमीत सिंह राम-रहीम को साध्वी यौन शोषण के मामले में दोषी करार दिया था। उनको दोषी करार देने के बाद पंचकूला में हुए दंगों की साजिश रचने का उस पर आरोप लगाया गया है। याची ने कहा कि जिस समय दंगे हुए थे वह डेरा मुखी के साथ थी और उन्ही के साथ वह पंचकूला से सीधे रोहतक की सुनारिया जेल चली गई थी। 

विज्ञापन

उसे इन दंगों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। बावजूद इसके उसे इन दंगों की साजिश का आरोपी बना दिया गया। हनीप्रीत ने याचिका में बताया है कि इन दंगों की साजिश रचने को लेकर 27 अगस्त 2017 को शिकायत दर्ज करवाई गई थी। तब शिकायत सिर्फ आदित्य इंसा और सुरिंदर धीमान के खिलाफ ही दर्ज की गई थी।

इसके बाद 7 सितंबर को डेरामुखी के गनमैन कांस्टेबल विकास कुमार के बयान दर्ज किए गए, जिसमें पहली बार याचिकाकर्ता का नाम आया कि उसने आदित्य इंसा सहित अन्य के साथ 17 अगस्त 2017 को डेरे में बैठक की थी। शिकायत में बताया था कि अगर 25 अगस्त को सीबीआई कोर्ट डेरामुखी के खिलाफ कोई भी फैसला सुनाती है तो वह दंगे करवा इन दंगों की आड़ में डेरामुखी को वहां से निकालने में मदद करेगी।

 इसके बाद 3 अक्तूबर 2017 को उसने पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया था, तभी से वह न्यायिक हिरासत में है। इस मामले में उसे गलत तरीके से फंसाया गया है और वह पिछले डेढ़ साल से जेल में है। इस केस का ट्रायल चल रहा है, जिसमें 52 गवाह बनाए गए हैं। ऐसे में उसे तब तक जेल में न रखा जाए और उसे जमानत दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed