{"_id":"627829b6e61b10779d3d0293","slug":"honesty-is-still-alive-chandigarh-news-pkl4499686136","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईमानदारी अभी जिंदा है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईमानदारी अभी जिंदा है...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैब में छूटा गहने, रुपयों से भरा पर्स, चालक ने लौटाया
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में कैब चलाने वाले बलविंदर सिंह ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। जीरकपुर से चंडीगढ़ सेक्टर-40 में डॉक्टर के पास जाने के लिए एक महिला ने कैब बुक की। उतरते समय जल्दबाजी में वह अपना पर्स गाड़ी में ही भूल गई। महिला ने काफी कोशिश की लेकिन उन्हें न गाड़ी का नंबर मिल पा रहा था और न ही ड्राइवर के मोबाइल नंबर पर फोन लग रहा था। महिला ने किसी तरह कैब-ऑटो संयुक्त मोर्चा के पवन कुमार और हरप्रीत सिंह से संपर्क किया। दोनों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह ड्राइवर से संपर्क किया। ड्राइवर को पूरी बात बताई गई और गाड़ी में पर्स को ढूंढा गया। पर्स मिला तो बलविंदर सिंह ने तुरंत महिला को लौटा दिया। पर्स में गहने, कान की बालियां, 11 हजार रुपये कैश और डेबिट व क्रेडिट समेत अन्य दस्तावेज थे।