{"_id":"5c4605f8bdec224df422cea7","slug":"home-minister-rajnath-singh-on-a-visit-wagah-attari-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटारी-वाघा सीमा पर दर्शक दीर्घा तैयार, राजनाथ सिंह आज करेंगे देश को समर्पित...ये हैं खासियतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटारी-वाघा सीमा पर दर्शक दीर्घा तैयार, राजनाथ सिंह आज करेंगे देश को समर्पित...ये हैं खासियतें
Tue, 22 Jan 2019 09:47 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 22 Jan 2019 09:47 AM IST
विज्ञापन
नई दर्शक दीर्घा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार दोपहर अटारी सड़क सीमा पर बनाई गई नई दर्शक दीर्घा राष्ट्र को समर्पित करेंगे। 32 करोड़ की राशि से बनाई गई इस दर्शक दीर्घा में एक साथ 25 हजार से अधिक सैलानी रिट्रीट सेरेमनी देख सकेंगे। 2015 में राजनाथ सिंह ने ही इस दर्शक दीर्घा का नींव पत्थर रखा था। दर्शकों के लिए यहां पर दो बड़ी लिफ्ट भी लगाई गई हैं।
विज्ञापन
1999 में तत्कालीन गृह मंत्री लाल कृष्ण आडवाणी और मुख्यमंत्री ने अटारी सीमा में दर्शक दीर्घा का उद्घाटन किया था। उस दीर्घा में मात्र पांच हजार सैलानी बैठ सकते थे। अब इस गैलरी को गोलाई का आकार दिया गया है ताकि पर्यटक पाकिस्तान में होने वाली सेरेमनी भी देख सकें। नई गैलरी 32 फुट ऊंची है। गैलरी को हेरिटेज लुक देने के लिए 22 गुंबद बनाए गए हैं।
विज्ञापन
पब्लिक के लिए 140 टॉयलेट बनाए गए हैं। बीएसएफ के जवानों के लिए नौ बैरक हैं। रिट्रीट समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखने के लिए 60 अति आधुनिक कैमरा लगाए गए हैं। आगजनी की घटना को रोकने के लिए फायर फाइटिंग सिस्टम भी लगाया गया है। दीर्घा के नीचे कमरों में जवानों के हथियार रखने के साथ-साथ एक अजायबघर भी बनाया गया है। अटारी सीमा पर राजनाथ सिंह बीएसएफ जवानों के लिए बनाए जाने वाले रिहायशी घरों का भी नीव पत्थर रखेंगे।
विज्ञापन
अटारी सीमा पर सुरक्षा कड़ी
सीमा सुरक्षा बल सहित कई सुरक्षा एजेंसी ने अटारी सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। गृह मंत्री के आगमन की पूर्व संध्या पर बीएसएफ के जवानों ने रिट्रीट समारोह के पूरे क्षेत्र को घेरे में ले रखा था। राजनाथ सिंह एक पब्लिक समारोह को भी संबोधित करेंगे। एसएसपी देहात परमपाल सिंह के अनुसार केंद्रीय मंत्री के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है। 2015 में जब राजनाथ सिंह इस दीर्घा का नींव पत्थर रखने आए थे, तब पाकिस्तान ने ऊंची आवाज में समारोह में खलल डालने का प्रयास किया था।