फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   home minister rajnath singh election campaign rally for punjab assembly election 2017

अगर वोट नहीं देना तो मत दें, पर जूता तो न मारें: राजनाथ

Wed, 25 Jan 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Wed, 25 Jan 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
home minister rajnath singh election campaign rally for punjab assembly election 2017
गृहमंत्री राजनाथ सिंह की रैली
देश में विधानसभा चुनाव 2017 का माहौल और प्रचार अपने शबाब पर है। इसी कड़ी में गृहमंत्री राजनाथ सिंह पंजाब में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह दो दिवसीय पंजाब दौरे पर आए हुए हैं। वे अबोहर, फाजिल्का, फिरोजपुर, पठानकोट, मुकेरियां और राजपुरा विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील करेंगे।

इस दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने राज्य में चुनाव प्रचार के गिरते स्तर पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल जैसी शख्सियत पर जूता फेंकना बेहद शर्मनाक है।
विज्ञापन


आपको वोट नहीं देना तो मत दें, पर क्या आप उन पर लाठियां चलाएंगे, जूते फेकेंगे। ये बिल्कुल गलत बात है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे चुनाव की गरिमा को बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों ही प्रचार में गरिमा का ध्यान नहीं रख रही है। यह बेहद दुखद और निंदनीय है। इन दलों के नेताओं को अपनी हरकतों से बाज आना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाने साधे।


 

भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

home minister rajnath singh election campaign rally for punjab assembly election 2017
गृहमंत्री राजनाथ सिंह की रैली
राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले दो सालों में भाजपा की केंद्रीय सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई मामला नहीं आया है। न ही आने देंगे, बल्कि भ्रष्टाचार पर लगाम कसेंगे।

उन्होंने उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाने साधे और उसे भ्रष्टाचार की जननी करार दिया। कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार का बोलवाला रहा, भाजपा सरकार के शासन में ऐसा नहीं हुआ।

राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने ढाई साल के शासनकाल में भ्रष्टाचार की जड़ पर वार किया है। यह सरकार देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने पर काम कर रही है।

मोदी सरकार ने ही विरोधियों को दिखाया कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन कैसे किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी तो एक बानगी थी, अभी भ्रष्टाचार पर और गहरे वार होंगे।

अकाली दल-भाजपा गठबंधन हैट्रिक बनाएगा

home minister rajnath singh election campaign rally for punjab assembly election 2017
गृहमंत्री राजनाथ सिंह की रैली
राजनाथ सिंह ने कहा कि पंजाब में अकाली दल-भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व शासन दिया है। यही करण है कि वह विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी वार जीत दर्ज कर अकाली दल-भाजपा गठबंधन हैट्रिक बनाएगा।

उन्होंने लोगों से अपील की कि भाजपा और अकाली दल के उम्मीदवारों को जीत दिलाकर पंजाब में खुशहाली और उन्नति लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed