{"_id":"5f74a2a043a5e25c4e103d1d","slug":"home-minister-anil-vij-said-rahul-gandhi-will-not-be-allowed-to-enter-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की सीमा में राहुल गांधी समेत किसी भी कांग्रेसी को घुसने नहीं देंगे: गृह मंत्री अनिल विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की सीमा में राहुल गांधी समेत किसी भी कांग्रेसी को घुसने नहीं देंगे: गृह मंत्री अनिल विज
Wed, 30 Sep 2020 08:54 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 30 Sep 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी, अनिल विज।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कृषि कानूनों पर चल रही सियासत के बीच हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ट्रैक्टर यात्रा के जरिए राजनीति कर रहे हैं, यदि हमारे सूबे में घुसने की कोशिश करेंगे तो हम उन्हें घुसने नहीं देंगे। यही नहीं किसानों के नाम पर राजनीति करने के लिए हरियाणा में किसी भी कांग्रेसी को कहीं से घुसने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
पहले भी पंजाब के कांग्रेसी नेताओं ने दो बार हरियाणा में घुसने का असफल प्रयास किया था लेकिन उन्हें आने नहीं दिया गया। यहां पत्रकारों से बातचीत में विज ने कहा कि कांग्रेस लगातार भ्रामक प्रचार कर रही है। अब राहुल गांधी ट्रैक्टर यात्रा के जरिये पंजाब से हरियाणा में माहौल खराब करने की फिराक में है।
विज्ञापन
पहले पंजाब सरकार की ओर से प्रायोजित कांग्रेसियों को हरियाणा में प्रवेश नहीं करने दिया गया और उसके बाद बैंस बंधुओं ने हरियाणा में घुसने का प्रयास किया जो असफल रहा। जब से कांग्रेस की सत्ता से दूर हुई है तब से वह इसी काम में जुटे हुए हैं। अब तक सभी मुद्दों पर कांग्रेस फेल रही है और किसानों को भड़काने का काम भी आगे नहीं बढ़ पाया है।
विज्ञापन
विज ने कहा कि किसानों को यह समझ में आ गया है कि न तो मंडी बंद हो रही है और न ही एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) खत्म हो रहा है। गृह मंत्री विज ने कहा कि विवादित ढांचा विध्वंस मामले में कोर्ट का फैसला सराहनीय है और अब कांग्रेस के नेताओं को चौक-चौराहों पर खड़े होकर माफी मांगनी चाहिए।