फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Home Minister Anil Vij reached Haryana Police Headquarters

अचानक हरियाणा पुलिस मुख्यालय पहुंचे गृह मंत्री अनिल विज, एडीजीपी चावला से वापस लिए चार्ज

Thu, 17 Sep 2020 08:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 17 Sep 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
Home Minister Anil Vij reached Haryana Police Headquarters
हरियाणा पुलिस मुख्यालय पहुंचे अनिल विज। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को पंचकूला सेक्टर-6 स्थित पुलिस मुख्यालय में औचक निरीक्षण में पहुंचे। यहां तैनात एडीजीपी एएस चावला से सभी चार्ज वापस ले लिए। चावला के काम की लापरवाही को देखते हुए विज ने यह कार्रवाई की है। विज के औचक निरीक्षण के बाद डीजीपी मनोज यादव ने चावला से सभी चार्ज वापस लेकर तीन अधिकारियों आलोक राय, नवदीप सिंह विर्क और कला रामचंद्रन को दिए हैं।

विज्ञापन


छापे के बाद विज ने बताया कि पिछले कई दिनों से शिकायतें आ रही थी कि विभाग की ओर से भेजी जाने वाली फाइलों पर काम नहीं हो रहा है। पुलिस मुख्यालय में फाइलों के ढेर लग रहे हैं और कार्रवाई नहीं हो रही है। एडीजीपी चावला के पास डायल 112 का भी काम है। सरकार की मंशा है कि डायल 112 से सूबे में अपराध में कमी आए लेकिन इससे संबंधित कार्रवाई भी धीमी गति से चल रही थी।

विज्ञापन

विज के मुताबिक चावला के पास प्रशासनिक काम भी हैं। कई चिट्ठियां भेजी जाती हैं तो उक्त अधिकारी जवाब नहीं देता था और चिट्ठियों के ढेर लगते जा रहे थे। कई बार विभाग की ओर से चेतावनी देने के बाद भी जब मसला नहीं सुलझा तो छापा मारकर यह कार्रवाई करनी पड़ी। 
 
एडीजीपी एएस चावला के पास इस समय प्रशासन, दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी का चार्ज था। तीनों ही महकमे बहुत महत्वपूर्ण थे। डायल 112 में तीनों विभागों के स्तर पर प्लानिंग होकर प्लानिंग को सिरे चढ़ाया जाना था। मंत्री खुद भी कई दिनों से डायल 112 को लेकर कई बयान दे चुके हैं, लेकिन नतीजा नहीं निकलता देख उन्होंने यह फैसला लिया।

  • एडीजीपी आलोक कुमार राय अब अपने कार्यभार के अलावा दूरसंचार भी देखेंगे
  • एडीजीपी नवदीप सिंह विर्क अपने कार्यभार के अलावा सूचना प्रौद्योगिकी का कामकाज देखेंगे
  • एडीजीपी कला रामचंद्रन अपने कार्यभार के अतिरिक्त इस्टेबलिशमेंट-1 शाखा, प्रशिक्षण और विधि संबंधित कामकाज देखेंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed