{"_id":"5e3c42998ebc3ee5c31c255f","slug":"home-guards-will-be-posted-in-government-medical-colleges-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों की सुरक्षा संभालेंगे 1518 होमगार्ड, आउटसोर्सिंग पर रखे जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों की सुरक्षा संभालेंगे 1518 होमगार्ड, आउटसोर्सिंग पर रखे जाएंगे
Thu, 06 Feb 2020 10:59 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 06 Feb 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
गृह मंत्री अनिल विज
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य के सभी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में सुरक्षा संबंधित सभी प्रबंधों के लिए आउटसोर्सिंग आधार पर कुल 1518 होमगार्ड जवानों को लगाया जाएगा। इससे पहले प्रदेश के सभी सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला अस्पतालों में 1652 होमगार्ड जवानों को लगाने की स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन
विज ने बताया कि स्वास्थ्य केन्द्रों की तरह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में होमगार्ड लगाने की मंजूरी प्रदान कर दी गई है, जिसके लिए आगामी कार्रवाई शीघ्र शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद राज्य के सभी सरकारी चिकित्सा संस्थानों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में कुल 3170 होमगार्ड लगाए जाएंगे। इसके तहत पीजीआईएमएस रोहतक में 828 होमगार्ड तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
भगत फूलसिंह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, खानपुर कलां में 190, कल्पना चावला राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, करनाल में 200 तथा शहीद हसन खां मेवाती राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, नल्हर में 300 होमगार्ड की सेवाएं ली जाएंगी। इसके अंतर्गत अंबाला जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में 92 होमगार्ड तथा भिवानी में 120 होमगार्ड, चरखी दादरी में 44 होमगार्ड, फरीदाबाद में 60, फतेहाबाद में 66, गुरुग्राम में 104 होमगार्ड तथा हिसार में 137 होमगार्ड लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
इसी प्रकार झज्जर के स्वास्थ्य केंद्रों में 100 होमगार्ड, जींद के स्वास्थ्य केंद्रों में 98 होमगार्ड, कैथल के स्वास्थ्य केंद्रों में 68, करनाल में 87, कुरूक्षेत्र में 48, नूंह में 43, नारनौल में 62, पलवल में 52, पंचकूला में 51, पानीपत में 56, रेवाड़ी 52, रोहतक में 65, सिरसा में 87, सोनीपत में 94 व यमुनानगर में 66 होमगार्ड लगाए जाएंगे।