फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Home department will investigate 2006 batch IPS promotion case

Chandigarh News: गृह विभाग 2006 बैच के आईपीएस पदोन्नति मामले की करेगा जांच

Mon, 08 Jul 2024 05:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Home department will investigate 2006 batch IPS promotion case
मुख्य सचिव ने गृह विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। 2006 बैच के आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति मामले की अब गृह विभाग जांच करेगा। मुख्य सचिव ने इस संबंध में गृह विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। आईपीएस वाई पूरन कुमार की शिकायत के बाद मुख्य सचिव ने यह निर्देश जारी किए हैं। आईपीएस कुमार ने इस संबंध में मुख्य सचिव और केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा था। इसी शिकायत पत्र के आधार पर अब मामले में जांच के लिए कहा गया है। आईपीएस वाई पूरन ने पत्र में कहा है कि हरियाणा में वर्तमान में डीजीपी 4, एडीजीपी 10 और आईजीपी 9 के रैंक में लगभग 23 एक्स कैडर पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा, एसपी और डीआईजी रैंक में 25 पद हैं, जो हरियाणा कैडर के स्वीकृत 19 एसडीआर (एक्स कैडर पद) से कहीं अधिक हैं। आईपीएस कुमार का तर्क है कि कैडर पदों को स्थगित नहीं रखा जा सकता और उनके स्थान पर पदोन्नति के लिए अस्थायी पद सृजित नहीं किए जा सकते। साथ ही हरियाणा में खासतौर पर आईजीपी रैंक में कम से कम 9 एक्स कैडर पद पर कार्यरत हैं। यही नहीं 1996 व 1997 बैच के पांच आईपीएस अधिकारी पदोन्नत हो चुके हैं, जबकि उनका वेतनमान आईजीपी रैंक से प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed