{"_id":"5bcaf0eebdec22693a663814","slug":"home-delivery-of-liquor-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः शराब पीने के शौकीनों के लिए गुड न्यूज, अब लोगों को मिल सकती है होम डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः शराब पीने के शौकीनों के लिए गुड न्यूज, अब लोगों को मिल सकती है होम डिलीवरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 20 Oct 2018 02:40 PM IST
विज्ञापन
red wine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में शराब के शौकीन लोगों को अब ठेके और बार तक जाने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि ऑनलाइन डिमांड पर कुछ देर में ही ऑर्डर के साथ शराब आपके घर में मौजूद मिलेगी। इसके लिए यूटी प्रशासन का एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट मुंबई की तर्ज पर शराब की होम डिलीवरी नीति लागू करने पर विचार कर रहा है। इससे जहां नशे में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी, वहीं ठेके और बार की मुनाफाखोरी पर लगाम लगेगी।
इस बारे में यूटी कंज्यूमर प्रोटेक्शन काउंसिल के सदस्य और सीनियर एडवोकेट अजय जग्गा ने कहा कि यहां शराब की होम डिलीवरी होने से फायदे अधिक हैं। ठेकों पर शराब की खरीद के लिए अनावश्यक यातायात के दबाव को कम करने के साथ ही नशे में ड्राइविंग से होने वाली दुर्घटनाओं की संख्या में भी कमी आएगी। वहीं एनजीओ राइज सेफ के प्रेसिडेंट हरमन सिंह सिद्धू ने बताया कि यूटी प्रशासन का यह एक अच्छा कदम है। इससे शराब की बिक्री में पारदर्शिता आएगी। साथ ही नशे में होने वाले सड़क हादसों में काफी हद तक काबू पाया जा सकेगा।
मुंबई की तर्ज पर लगा होलोग्राम
मुंबई की तर्ज पर ही यूटी के एक्साइज डिपार्टमेंट ने चंडीगढ़ में शराब की बोतलों पर अपना होलोग्राम लगाने की पहल की थी। इसका यहां व्यापक रूप से असर हुआ था। होलोग्राम लगने के बाद अवैध शराब की बिक्री पर काफी हद तक रोक लगी है। इसी को आधार बनाकर यूटी एक्साइज विभाग अब शराब की होम डिलीवरी करने नीति पर काम कर रहा है।
विज्ञापन
रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
अल्कोहल की होम डिलीवरी होने से रोजगार को बढ़ावा मिलेगा क्योंकि बड़ी संख्या में डिलीवरी के लिए लोगों की जरूरत होगी।
मंजूरी यूटी प्रशासन ही देगा
इस नीति पर प्रस्ताव बनने के बाद अंतिम मंजूरी के लिए यूटी प्रशासन के उच्चाधिकारियों के पास भेजा जाएगा। प्रस्ताव मार्च में घोषित होने के लिए आगामी वर्ष की नीति में पेश होने की संभावना है।