फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   home collapse in heavy rain in punjab, 8 dead

'शहनाई' ने लील ली 8 लोगों की जिंदगी

Sat, 06 Sep 2014 07:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 06 Sep 2014 07:34 PM IST
विज्ञापन
home collapse in heavy rain in punjab, 8 dead

पंजाब के बटाला जिले में शहनाई के बीच एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई। घटना के वक्त पूरा परिवार सो रहा था। हादसे में परिवार की एक मात्र महिला सदस्य बची है। गंभीर रूप से घायल हालत में उसे स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन


क्षेत्र में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के बीच शुक्रवार रात भी बरसात का सिलसिला नहीं थमा। इसी दौरान गांव के मंगल सिंह के जर्जर मकान की छत धराशाई हो गई। बावजूद इसके किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। लोगों को हादसे का पता शनिवार सुबह चला, तो सभी अवाक रह गए।

विज्ञापन

रात को सोए, सोते ही रह गए

home collapse in heavy rain in punjab, 8 dead

लोगों ने देखा की मंगल सिंह के मकान की छत ढहने से परिवार के सभी सदस्य मलबे में दबे हैं। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोग सामूहिक प्रयास से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए।

उन्होंने मलबे से 56 वर्षीय मंगल सिंह, 48 वर्षीय तोशी पत्नी मंगल सिंह, 20 वर्षीय मोना पुत्री मंगल सिंह, 28 वर्षीय बिक्रम सिंह पुत्र मंगल सिंह, तीन वर्षीय अंशदीप पुत्र बिक्रम सिंह, 20 वर्षीय थोमस सिंह पुत्र मंगल सिंह, 15 वर्षीय अंजू बाला पुत्री तरसेम सिंह, छह वर्षीय आंचल पुत्री विक्की को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

मलबे में दबी परिवार की एक मात्र सदस्य 26 वर्षीय सरबजीत कौर पत्नी बिक्रम सिंह की सांसें चल रही थीं। उसे ग्रामीणों ने गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों के मुताबिक सभी मृतक मकान के एक ही हिस्से में सो रहे थे।

शहनाई में दब गई चीखें

home collapse in heavy rain in punjab, 8 dead

मंगल सिंह के रिश्तेदार और पड़ोसी सभी सदमे में हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि मंगल सिंह के परिवार में एक मात्र बहू सरबजीत कौर पत्नी बिक्रम सिंह को छोड़ और कोई नहीं बचा।

शनिवार को मलबे से शवों को निकालने के दौरान मौके पर जुटे लोगों में शामिल महिलाओं ने विलाप करना शुरू कर दिया। भारी भीड़ के बीच महिलाओं के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। बताया जाता है कि शुक्रवार रात गांव में ही किसी के घर में शादी समारोह का आयोजन था।

रात को डीजे और आतिशबाजी की आवाज तथा बारिश के कारण हादसा कब हुआ इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। ग्रामीणों का कहना था कि यदि हादसे का पता उन्हें रात में चला होता तो शायद उसी दौरान मलबे में रबे लोगों को बाहर निकाला जा सकता था। यदि ऐसा होता तो उनकी जान बच सकती थी।

विज्ञापन

हादसे से सिहर उठा ढल्ला गांव

home collapse in heavy rain in punjab, 8 dead

शुक्रवार रात हुए हादसे से समूचा ढल्ला गांव सिहर उठा। एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया। मंगल सिंह के रिश्तेदार और पड़ोसी सभी सदमे में हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि मंगल सिंह के परिवार में एक मात्र बहू सरबजीत कौर पत्नी बिक्रम सिंह को छोड़ और कोई नहीं बचा।

शनिवार को मलबे से शवों को निकालने के दौरान मौके पर जुटे लोगों में शामिल महिलाओं ने विलाप करना शुरू कर दिया। भारी भीड़ के बीच महिलाओं के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

बताया जाता है कि शुक्रवार रात गांव में ही किसी के घर में शादी समारोह का आयोजन था। रात को डीजे और  आतिशबाजी की आवाज तथा बारिश के कारण हादसा कब हुआ इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी।

ग्रामीणों का कहना था कि यदि हादसे का पता उन्हें रात में चला होता तो शायद उसी दौरान मलबे में रबे लोगों को बाहर निकाला जा सकता था। यदि ऐसा होता तो उनकी जान बच सकती थी।

सिर्फ बहू ही बची नामलेवा

home collapse in heavy rain in punjab, 8 dead

इसे कुदरत का करिश्मा ही कहेंगे कि जिस छत के मलबे में दबकर एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई, उसी मलबे में दबी परिवार की बहू सरबजीत कौर की जान बच गई। हालांकि अभी गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी हालत नाजुक बताई गई है।

बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती सरबजीत कौर को शायद अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि उसके परिवार के सभी सदस्य अब इस दुनिया नहीं रहे। शुक्रवार देर रात ढल्ला गांव में हुए हादसे के बाद पोस्टमार्टम के लिए सभी आठ शवों को बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

सूचना मिलते ही बटाला पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे। इसमें एसडीएम बटाला और विधान सभा बटाला के हल्का इंचार्ज लखबीर सिंह लोधीनंगल शामिल थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed