{"_id":"5d313f748ebc3e6cd9046b93","slug":"hollywood-movie-the-lion-king-movie-screening-for-amar-ujala-contest-winners","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला कॉन्टेस्ट के विजेताओं ने रिलीज से पहले देखी ‘द लायन किंग’, मूवी देखकर बजाई तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला कॉन्टेस्ट के विजेताओं ने रिलीज से पहले देखी ‘द लायन किंग’, मूवी देखकर बजाई तालियां
Fri, 19 Jul 2019 09:29 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 19 Jul 2019 09:29 AM IST
विज्ञापन
रिलीज से पहले देखी ‘द लायन किंग’
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिज्नी स्टूडियो की नवीनतम पेशकश फिल्म ‘द लॉयन किंग’ रिलीज से पहले अमर उजाला के पाठकों को दिखाई गई। इस स्पेशल स्पेशल स्क्रीनिंग में युवा, महिलाएं और बच्चे अपने पेरेंट्स के साथ पहुंचे। एसबीपी ग्रुप की सहायता से अमर उजाला कॉन्टेस्ट के विजेताओं को यह फिल्म रिलीज से एक दिन पहले थ्री डी में दिखाई गई। फिल्म के दौरान ऐसे कई मौके आए जब बच्चों ने खूब तालियां बजाई। रिलीज से पहले फिल्म देखने के लिए हजारों लोगों ने अमर उजाला फिल्म कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था।
फिल्म देखने के बाद लोगों ने अमर उजाला का शुक्रिया अदा किया। उत्तर भारत के हिंदी पाठकों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय अमर उजाला के फिल्म परिशिष्ट बिंदास के पाठकों के लिए ये खास आयोजन किया गया। कॉन्टेस्ट का आखिरी सवाल बुधवार को ही अमर उजाला बिंदास के फेसबुक पेज पर पूछा गया। सवाल का जवाब देने वालों को फिल्म देखने का मौका मिला। सेक्टर- 17 स्थित जगत थियेटर में शाम 6 बजे के शो को देखने के लिए कई विजेता पहुंचे। थिएटर भरा हुआ था, तालियों की गड़गड़ाहट के साथ फिल्म शुरू हुई।
फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों में बच्चों की संख्या ज्यादा थी। फिल्म के दौरान ऐसे कई मौके आए जब हूटिंग हुई और तालियां बजी। ‘द लॉयन किंग’ में शाहरुख-आर्यन की आवाज सभी का दिल जीत लिया। दर्शकों ने द लॉयन किंग से जुड़ी बचपन की हर याद एक एक कर ताजा की। किसी को इसके कालयजी गाने याद आ रहे हैं तो किसी को याद आ रहा है मुफासा और सिम्बा को बेहद इमोशनल रिश्ता।

सवालों का दिया जवाब, मिला स्पेशल स्क्रीनिंग में जाने का मौका
रिलीज से पहले इस स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल होने का मौका सवालों के जवाब देने के बाद मिला। अमर उजाला बिंदास पेज पर छपे आलेखों से ही इस कॉन्टेस्ट के सवाल पूछे गए। पहला सवाल था कि द लॉयन किंग के हिंदी संस्करण में मुफासा के किरदार को आवाज किसने दी? दूसरे सवाल में फिल्म के हिंदी संस्करण के दो गायकों के नाम पूछे गए और बुधवार को तीसरा सवाल द लॉयन किंग में सिम्बा के किरदार को आवाजें किसने दी हैं? यह पूछा गया।
कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए अमर उजाला बिंदास के फेसबुक पर पूछे गए सवालों का जवाब फोटो के नीचे कमेंट बॉक्स में लिखना था और कॉन्टेस्ट की पोस्ट को अपने फेसबुक पेज पर शेयर करना था। सभी सवालों के सही जवाब देने वालों को अमर उजाला की तरफ से फिल्म देखने के लिए बुलाया गया। प्रतियोगिता के सौभाग्यशाली विजेताओं को वीरवार को लखनऊ, कानपुर, नोएडा और चंडीगढ़ मे फिल्म देखने का मौका मिला।
एसबीपी पिछले 11 साल से लोगों को उनके सपनों का घर मुहैया करा रहा है। आने वाले समय में भी इस ग्रुप की तरफ से कई नए प्रोजेक्ट लाए जाएंगे।
- प्रवीण गोयल, मार्केटिंग हेड, एसबीपी ग्रुप

खास तकनीक के साथ पर्दे पर रिलीज हुई द लॉयन किंग
द लॉयन किंग इस साल की बहुप्रतीक्षित और सबसे चर्चित एनीमेशन फिल्म है। इस कहानी पर सबसे पहले 25 साल पहले एक फिल्म रिलीज हुई थी। डिजनी स्टूडियो ने अब इसी कहानी को एनीमेशन की नई तकनीकों के साथ फिर से बनाया है। फोटो रियल तकनीक के इस्तेमाल से इस बार परदे पर कहानी के किरदार एनीमेशन जैसे कम और बिल्कुल असली जैसे ज्यादा लगेंगे।
एवेंजर्स सीरीज की पहली फिल्म आयरनमैन और डिजनी की फिल्म जंगल बुक निर्देशत कर चुके जॉन फैर्व्यू ने ये नई द लॉयन किंग निर्देशित की है। फिल्म के हिंदी संस्करण में शाहरुख खान, उनके बेटे आर्यन के अलावा आशीष विद्यार्थी, असरानी, श्रेयस तलपडे और संजय मिश्रा ने आवाजें दी हैं। सुनिधि चौहान और अरमान मलिक ने इस फिल्म के लिए हिंदी गाने गाए हैं।
द लायन किंग के साथ सेल्फी का दिखा क्रेज
स्पेशल स्क्रीनिंग के मौके पर अमर उजाला ने सेल्फी प्रेमियों के लिए एक खास सेल्फी प्वाइंट तैयार किया था। यहां अमर उजाला और द लायन किंग के स्टैंडी लगाए गए थे। सेल्फी प्वाइंट पर लोगों ने खूब सेल्फियां खिंचवाई। बच्चे सेल्फी लेने में आगे रहे।