फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Holidays of fire department personnel canceled from 10th to 13th November

Chandigarh News: 10 से 13 नवंबर तक अग्निशमन विभाग के कर्मियों की छुट्टियां रद्द

Fri, 03 Nov 2023 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Holidays of fire department personnel canceled from 10th to 13th November
चंडीगढ़। हर साल दिवाली के दिन आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं। इस पर काबू पाने के लिए वीरवार को शहर के मेयर अनूप गुप्ता और आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने अग्निशमन और बचाव सेवाओं की तैयारियों की समीक्षा की। 10 से 13 नवंबर तक अग्निशमन विभाग के कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। अधिकारियों और ड्यूटी कर्मियों के बीच समन्वय के लिए व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक के दौरान आयुक्त ने विभाग के कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि अग्निशमन वाहन और कर्मचारी कम से कम समय में आपातकालीन स्थान पर पहुंचें ताकि जान-माल का नुकसान कम से कम हो। कहा कि विभाग को पहले से ही तैयार रहना चाहिए। सभी अग्निशमन टैंकरों के साथ-साथ वाहनों की प्राथमिक चिकित्सा किटों की भी अभी से जांच कर लेनी चाहिए। सभी रिजर्वायर और टेंडर 24 घंटे भरे होने चाहिए। दिवाली के दौरान बहुत जगह मोमबत्तियां, मिट्टी के दीये, पटाखे आदि जलाए जाते हैं, जिसकी वजह से आग लगने की घटनाएं कई गुना बढ़ जाती हैं। पहले से ही उन मार्केटों, संवेदनशील जगहों और ज्यादा आवाजाही वाले स्थानों की पहचान की जानी चाहिए और वहां पर पहले से ही कर्मचारियों की तैनाती की जानी चाहिए। अग्निशमन वाहनों की भी अच्छे से जांच की जाए। अगर उसमें कोई भी खराबी है तो उसे अभी ठीक कर लिया जाए। आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी मार्केटों से अवैध कब्जा और अतिक्रमण को हटाया जाए।
विज्ञापन


हाई अलर्ट पर कर्मचारी, सात मार्केटों के लिए अलग लेन के लिए एसएसपी को लिखेंगे
बैठक में मेयर ने निर्देश दिया कि सभी स्टेशन अग्निशमन अधिकारियों को व्यस्त बाजार, पटाखा बेचने वाले स्थल और ज्यादा भीड़भाड़ वाली जगहों पर नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। आयुक्त ने नगर निगम के चीफ इंजीनियर को निर्देश दिया कि वह सभी फायर स्टेशन के बूस्टर टैंक, रिफिलिंग पॉइंट्स आदि का निरीक्षण करें और अगर कोई कमी पाई जाती है तो उसे दिवाली से पहले ही ठीक कर लिया जाए। सभी कर्मचारियों को दीवाली के आसपास के दिनों में हाई अलर्ट पर रहने को कहा है। 10 से 13 नवंबर के बीच सभी कर्मचारियों की छुट्टियों भी रद्द कर दी गई हैं। एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का भी फैसला हुआ है, जिसमें सभी अधिकारी और ड्यूटी कर्मचारी होंगे। ग्रुप में तैनाती की अवधि के दौरान ड्यूटी की तस्वीरें और वीडियो अपडेट किए जाएंगे। आयुक्त ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी को निर्देश दिए कि वह ट्रैफिक एसएसपी को एक पत्र लिखें। शहर की प्रमुख सात मार्केटों तक पहुंचने के लिए एक समर्पित लेन निर्धारित किया जाना चाहिए ताकि घटना के वक्त कम से कम समय में गाड़ियां मौके पर पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed