{"_id":"63ae7b4bd231473f6d6ec5ce","slug":"holiday-in-government-schools-from-january-1-to-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana News: हरियाणा के सभी स्कूलों में एक से 15 जनवरी तक छुट्टी, मगर 10वीं व 12वीं की लगेंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana News: हरियाणा के सभी स्कूलों में एक से 15 जनवरी तक छुट्टी, मगर 10वीं व 12वीं की लगेंगी कक्षाएं
Fri, 30 Dec 2022 11:16 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:16 AM IST
सार
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने द्विव्यांग बच्चों को एडवेंचर कैंप में भेजना की तैयारी की है। मगर कड़ाके की ठंड के चलते अभिभावक अपने बच्चों को कैंप में भेजने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सरकारी व निजी स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। एक जनवरी से 15 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। मगर इस दौरान कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की छुट्टी नहीं रहेगी। उनकी सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक कक्षाएं लगेंगी। बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर सरकार ने यह फैसला लिया है। 16 जनवरी से स्कूल पहले की तरह खुलेंगे। अतिरिक्त कक्षा लेने वाले शिक्षकों को बदले में नियमानुसार अर्जित अवकाश मिलेगा।
विज्ञापन
एडवेंचर कैंप में बच्चों को नहीं भेजना चाहते अभिभावक
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने द्विव्यांग बच्चों को एडवेंचर कैंप में भेजना की तैयारी की है। मगर कड़ाके की ठंड के चलते अभिभावक अपने बच्चों को कैंप में भेजने से इंकार कर रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि सरकार ने एक से 15 जनवरी तक सर्दी अधिक होने के कारण स्कूलों की छुट्टियां घोषित की हैं और ऐसे में द्विव्यांग बच्चों को दो से सात जनवरी तक कैंप में लेकर जाने का कोई औचित्य नहीं है। अगर बच्चे कैंप में जाते हैं तो उनका बीमार होना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
परियोजना परिषद ने प्रत्येक जिले के 40-40 दिव्यांग बच्चों को पंचकूला के भूरी व टिक्करताल में एडवेंचर कैंप में लेकर जाने की तैयारी की है। प्रत्येक जिले से जाने वाले बच्चों के लिए 31900 रुपये का बजट जारी किया है। इसमें प्रदेश के द्विव्यांग विद्यार्थियों को दो बैच में लेकर जाएंगे। पहले बैच में अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, जींद, झज्जर, कैथल और कुरुक्षेत्र के 440 दिव्यांग बच्चे पंचकूला के भूरी के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
दूसरे बैच में करनाल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत, पलवल, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर के 440 बच्चे एनएसी चंडीगढ से टिक्करताल के लिए निकलेंगे। वहीं, स्पेशल एजुकेटर विजय शर्मा ने बताया कि द्विव्यांग बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें भ्रमण स्थल पर लेकर जाने की योजना अच्छी है। मगर इस समय ठंड अधिक रहती है जिसके कारण बच्चों को बीमार होने का डर बना है। द्विव्यांग बच्चों के अभिभावक उन्हें कैंप में भेजने से मना कर रहे है। ऐसे में ठंड से राहत मिलने के बाद ही कैंप का आयोजन करना चाहिए।