{"_id":"f427265707d4b0bbcde302e020b21226","slug":"holiday-in-chandigarh-rla-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 को न जाएं आरएलए ऑफिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 को न जाएं आरएलए ऑफिस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 02 Oct 2014 02:12 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर-17 स्थित रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) में शनिवार को अवकाश रहेगा। ऐसे में आरएलए में अब पांच दिन लगातार छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन
शनिवार को आरएलए कार्यालय वरिष्ठ नागरिकों और डिफेंस कर्मचारियों के लिए खुलता है। लेकिन, इस शनिवार की छुट्टी कर दी गई है। आरएलए सहित प्रशासन के सभी कार्यालयों में वीरवार से सोमवार तक अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
मंगलवार को कार्यालय खुलेंगे और बुधवार को फिर अवकाश होगा। ऐसे में लोगों को अपना काम काज कराने में दिक्कत आएगी।