फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hockey players held press conference in Jalandhar of Punjab

ओलंपिक में जीता पदक: अब छलका हॉकी खिलाड़ियों का दर्द, कहा- पंजाब सरकार नौकरी नहीं दे सकी

Tue, 23 Aug 2022 05:31 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 23 Aug 2022 05:31 PM IST
सार

परिवार हिमाचल से ताल्लुक रखता है लेकिन ओलंपियन वरुण कुमार का जन्म मिट्ठापुर में हुआ और वहीं साथी खिलाड़ियों के साथ खेला। वरुण ने बताया कि हिमाचल सरकार ने उन्हें नकद इनाम और डीएसपी का पद ऑफर किया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया, क्योंकि वह पंजाब के खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
Hockey players held press conference in Jalandhar of Punjab
प्रेसवार्ता करते हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार, हरमनप्रीत सिंह, शमशेर सिंह, हार्दिक सिंह, दिलप्रीत सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कभी सोचा नहीं था कि ओलंपिक में देश का सिर गर्व से ऊंचा करने पर सरकार वादा कर चली जाएगी और उनकी उम्मीदें धर रह जाएगी। यह बात ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता टीम का हिस्सा रहे हॉकी खिलाड़ी हार्दिक सिंह, वरुण कुमार, हरमनप्रीत सिंह, शमशेर सिंह और दिलप्रीत ने जालंधर में प्रेसवार्ता के दौरान कही। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार के वादे से अब उनकी उम्मीदें टूटती जा रही हैं। दिन-प्रति दिन मेडल का कलर बदल रहा है लेकिन ऑफर लेटर देने वाली सरकार नौकरियों के नियुक्त पत्र नहीं दे पा रही। खिलाड़ियों ने कहा कि ओलंपिक में पंजाब के 11 खिलाड़ी थे, जब टीम कांस्य पदक जीती तो नकद पुरस्कार और नौकरियों का वादा किया गया था। चार खिलाड़ियों को पीसीएस और बाकी को पीपीएस नौकरी देने की बात कही गई थी और ऑफर लेटर भी दिया गया। मगर आज भी नौकरी का इंतजार है। 
विज्ञापन


भले ही वह अलग-अलग विभाग में तैनात हैं लेकिन वह पंजाब सरकार की नौकरियां नहीं है। सरकार 25 अगस्त को चंडीगढ़ में खिलाड़ियों से मिलने के लिये कार्यक्रम कर रही है और 27 अगस्त से हॉकी वर्ल्ड कप को देखते हुए नेशनल कैंप शुरु होने वाला है। अब देखना है वादा पूरा होगा या फिर मायूसी लेकर कैंप रवाना होना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी मुख्यमंत्री और खेल मंत्री से मुलाकात हुई। नौकरियां देने की बात कही लेकिन अभी तक जमीनी स्तर पर कुछ भी नहीं हुआ। एक साल पहले जहां खड़े थे वहीं खड़े हैं। सरकार खेल मेला करवा रही है, युवा खेलों से जुड़ भी रहा है लेकिन जब उन्हें यह पता चलेगा कि खेल से नौकरियां नहीं मिलेंगी तो वह खेलना ही बंद कर देंगे।

हिमाचल सरकार ने नकद इनाम और डीएसपी पद का ऑफर दिया था, मैंने ठुकरा दिया: वरुण
परिवार हिमाचल से ताल्लुक रखता है लेकिन ओलंपियन वरुण कुमार का जन्म मिट्ठापुर में हुआ और वहीं साथी खिलाड़ियों के साथ खेला। वरुण ने बताया कि हिमाचल सरकार ने उन्हें नकद इनाम और डीएसपी का पद ऑफर किया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया, क्योंकि वह पंजाब के खिलाड़ी हैं हिमाचल के नहीं लेकिन पंजाब सरकार की बेरुखी उनके और परिवार की उम्मीदों को तोड़ रही है, अगर ऐसा ही रहा तो हॉकी के खिलाड़ी मिलने बंद हो जाएंगे।

अब तो तंज मिलता है: हरमनप्रीत सिंह
भारतीय हॉकी टीम के डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि पहले पंजाब में खिलाड़ियों को बाकी राज्यों से पहले नौकरियां उच्च पदों पर मिल जाती थी। लेकिन अब सिर्फ ऑफर लेटर ही मिलता हैं। अब तो दूसरे राज्यों के खिलाड़ी तंज कसते हैं कि तुम्हारा हाल हमारी तरह हो गया, कभी हमें लगता था कि नौकरी मिलेगी या नहीं। दूसरे राज्यों के खिलाड़ी जो ओलंपिक टीम का हिस्सा रहे हैं, उन्हें नौकरियां 2-3 महीने में मिल गई और हम साल भर से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed