फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hockey legend Balbir singh senior admitted in PGI Chandigarh

महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर की तबीयत बिगड़ी, फोर्टिस से पीजीआई चंडीगढ़ भेजे गए

Tue, 25 Jun 2019 02:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 25 Jun 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
Hockey legend Balbir singh senior admitted in PGI Chandigarh
ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर की तबीयत एक हफ्ते से ठीक नहीं थी और उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां से उन्हें सोमवार को सुबह करीब 11.30 बजे पीजीआई ले जाया गया। उन्हें निमोनिया हो गया है। वहां वे डॉक्टरों टीम की निगरानी में हैं।

विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें प्राइवेट रूम में शिफ्ट कर दिया गया। इस दौरान उनके नाती कबीर ने बताया नानाजी की थोड़े दिन पहले तबीयत ठीक नहीं थी। इस वजह से उन्हें पीजीआई भेजा गया है। 
विज्ञापन


जैसे ही बलबीर सिंह सीनियर के बीमार होने की खबर आई तो हॉकी जगत से जुड़े कई लोग हालत जानने के लिए उनके घर पहुंचे थे। उनको पता लगा कि बलबीर सिंह को पीजीआई ले जाया गया है तो वे पीजीआई पहुंच गए। इस दौरान बलबीर सिंह सीनियर के परिजनों के मोबाइल पर फोन आने शुरू हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Hockey legend Balbir singh senior admitted in PGI Chandigarh
हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर - फोटो : फाइल

हॉकी चंडीगढ़ के सेक्रेटरी अनिल वोहरा ने बताया कि कुछ दिन पहले ही हमें बलबीर सिंह सीनियर की हालत के बारे में बताया गया था। उस दिन से ही उनके नाती कबीर और उनकी बेटी सुशबीर कौर से लगातार संपर्क में हैं। मिनट दर मिनट उनकी सेहत के बारे में बातचीत होती रहती है। 

पहले भी हुई थी सांस लेने में तकलीफ
कुछ महीने पहले भी बलबीर सिंह सीनियर को सांस लेने में तकलीफ हुई थी। इस वजह से उन्हें पीजीआई में भर्ती करना पड़ा था। जहां पर वे वेंटिलेटर पर थे। इस दौरान हॉकी के कई ओलंपिक खिलाड़ी और पंजाब सरकार के आला अधिकारी उनकी हालत का जायजा लेने पहुंचे थे। 

पीजीआई में करीब डेढ़ महीने वे दाखिल थे। इस दौरान वे डॉक्टरों की टीम की निगरानी में थे। थोड़ी हालत सुधरने के बाद डॉक्टरों के कहने पर उन्हें सेक्टर-36 स्थित घर में शिफ्ट कर दिया था। तब से वे अपने कमरे में थे। उनके कमरे में किसी को जाने की अनुमति नहीं थी क्योंकि इससे उन्हें इंफेक्शन का डर था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed