फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hockey India Sub-Junior National Championship: Delhi and Jharkhand won matches

हॉकी इंडिया सब-जूनियर नेशनल चैंपियनशिप : दिल्ली और झारखंड के जीते मुकाबले

Sun, 29 Sep 2024 03:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Hockey India Sub-Junior National Championship: Delhi and Jharkhand won matches
चंडीगढ़। 14वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में हॉकी झारखंड और दिल्ली हॉकी ने अपने लीग मुकाबलों में जीत दर्ज की है। लीग के दोनों मुकाबले सेक्टर 42 स्थित हॉकी स्टेडियम में हुए। पूल-एच के लीग मैच में हॉकी झारखंड ने पुडुचेरी हॉकी को एकतरफा मुकाबले में 13-0 से हराया। साबियान कीरो ने हैट्रिक समेत चार गोल किए जबकि हेमरम टिंटस ने भी हैट्रिक के साथ 4 गोल किए। आशीष तानी ने दो गोल किए जबकि गंगा टोपनो, करकेत्ता सुजीत और निकोलस टोपनो को 1-1 गोल करने में सफलता मिली। पुडुचेरी की टीम अपना खाता नहीं खोल सकी। दिन के दूसरे मुकाबले में दिल्ली हॉकी ने हॉकी हिमाचल को 5-0 से हराया। दिल्ली के लिए आर्यन ने हैट्रिक की। उन्होंने ही टीम का खाता भी खेला। इसके अलावा नैतिक राणा और ताशु ने 1-1 गाेल करते हुए टीम दिल्ली की जीत पक्की की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed