फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hockey India League, Kalinga lions beat mumbai dabang

हाकी इंडिया लीग: कलिंगा लांसर बना चैंपियन, फाइनल में मुंबई को 4-1 से हराया

Mon, 27 Feb 2017 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 27 Feb 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
Hockey India League, Kalinga lions beat mumbai dabang
कलिंगा लांसर हाकी इंडिया लीग चैंपियन - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर 42 के हॉकी स्टेडियम में दूधिया रोशनी में खेले गए हॉकी इंडिया लीग के फाइनल में कलिंगा लांसर ने दबंग मुंबई  को 4- 1 से हराकर विजेता ट्राफी पर कब्जा कर लिया। इस जीत के साथ ही कलिंगा लांसर को 2.5 करोड़ और रनर अप दबंग मुंबई की टीम को 1.25 करोड़ की इनामी राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन


जैसी उम्मीद थी रविवार को हाली इंडिया लीग क ा फाइनल मैच देखने बड़ी संख्या में दर्शक हाकी स्टेडियम पहुंचे। मैच में शुरू से ही दोनों टीमें एक दूसरे पर दबाव बनाने की कोशिश में जुट गईं। हालांकि मैच के पहले क्वार्टर में किसी भी टीम को न तो कोई पेनल्टी कार्नर मिला और न ही कोई गोल कर सका।  
विज्ञापन


दूसरे  क्वार्टर के 17 वें मिनट में कलिंगा से ग्लैन टर्नर ने मैदानी गोल कर अपनी टीम को 2-0 आगे किया। इसके बाद अगले ही पल 18 वें मिनट में दबंग  मुंबई पेनल्टी कार्नर मिला, हरमनप्रीत सिंह इस सुनहरे मौके को मिस कर दिया। इसी क्वार्टर के अंतिम समय में कलिंगा को पेनल्टी कार्नर मिला, जिसे कप्तान मोर्टिज फूर्स्टी  ने बिना देर कि ए गोल में बदल कर स्कोर 3-0 कर दिया। हाफ समय तक कलिंगा टीम 3-0 से आगे रही। तीसरे क्वार्टर के 33 वें मिनट में मुंबई के अफान यूसुफ ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदल 3-1 कर बढ़त को कम कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Hockey India League, Kalinga lions beat mumbai dabang
कलिंगा लांसर हाकी इंडिया लीग चैंपियन - फोटो : अमर उजाला
तेज हॉकी देखने को मिली: मैच का आखिरी क्वार्टर में दोनों टीमाें के बीच तेज हॉकी देखने को मिली। मुंबई ने एक के बाद एक हमले किए । इसी कड़ी में खेल के 57 वें मिनट में केयर्न गोवर्स  ने एक उछलती हुई गेंद का बैक हैंड से गोल पोस्ट में डाल दिया, लेकिन थर्ड अंपायर रैफल द्वारा उसे नकार दिया गया। मैच के 59 वें मिनट में एक बार फिर से कलिंगा पर किस्मत मेहबान हुई और उसे पनेल्टर कार्नर मिला। जिसे कप्तन  मोरटीज फयूस्टी ने गोल में बदल कर अपनी टीम को 4-1 से जीतकर विजता
ट्राफी दिलाई।

फेवरिट टीम के पक्ष में करते रहे चीयर
मैच को देखने के लिए पहुंचे दर्शकाें ने मैच के दौरान खूब लुत्फ उठाया। दर्शक अपनी अपनी फेवरेट टीम के  लैग लेकर चीयर करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान पंजाबी गानों पर खूब जमकर मस्ती में थिरकते रहे।

 विजेता बनने की खुशी में कलिंगा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। टीम के खिलाड़ियाें ने पूरे स्टेडियम का चक्कर लगाकर दर्शकों को अभिवादन स्वीकार किया। दर्शकाें ने भी विजेता टीम का तालियां बजाकर स्वागत किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed