फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hockey Chandigarh players Rohit and Vikramjit Singh selected in Indian junior team for Europe Tour

Chandigarh News: हॉकी चंडीगढ़ के खिलाड़ी रोहित और विक्रमजीत सिंह यूरोप टूर के लिए भारतीय जूनियर टीम में चयन

Sun, 05 May 2024 03:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Hockey Chandigarh players Rohit and Vikramjit Singh selected in Indian junior team for Europe Tour
चंडीगढ़। हॉकी चंडीगढ़ के खिलाड़ी रोहित और विक्रमजीत सिंह का यूरोप टूर के लिए भारतीय जूनियर टीम में चयन हुआ है। रोहित को भारतीय हॉकी टीम का कप्तान बनाया गया है। यूरोप टूर 20-29 मई तक खेला जाना है। हॉकी चंडीगढ़ के जनरल सेक्रेटरी अनिल वोहरा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इससे हॉकी चंडीगढ़ और हॉकी अकादमी के खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। दोनों खिलाड़ियों ने सेक्टर- 42 स्थित हॉकी अकादमी में वर्ष 2014 में एडमिशन ली थी। चयन होने पर इनके कोच गुरमिंदर सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी। गुरमिंदर सिंह सेक्टर-42 में हॉकी स्टेडियम स्थित हाॅकी अकादमी के प्रमुख कोच हैं। वहीं रोहित, बिक्रमजीत सिंह और अंकुश जूनियर वर्ल्ड में हिस्सा लेने वाली भारतीय टीम के लिए जूनियर नेशनल कैंप का हिस्सा भी हैं। अंकुश भी हॉकी चंडीगढ़ के खिलाड़ी और गुरमिंदर सिंह के ट्रेनी हैं। कैंप के दौरान अभ्यास मुकाबलों में खेलते हुए अंकुश के हाथ में चोट लग गई थी, जिसके चलते वे भारतीय जूनियर हॉकी टीम का हिस्सा बनने से चूक गए।
विज्ञापन

बॉक्स
बेहतर प्रदर्शन से हुआ चयन
यूरोप टूर के लिए भारतीय जूनियर टीम के चयन के लिए देश के कई राज्यों से बेहतर खिलाड़ियों को बेंगलूरू में कैंप में बुलाया गया था। इसमें हॉकी चंडीगढ़ से रोहित, बिक्रमजीत सिंह भी शामिल हुए। इन दोनों को खेलो इंडिया, नेशनल, नेहरू गोल्ड कप और अंडर 14 टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर कैंप के लिए बुलाया गया था। कैंप के दौरान दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके आधार पर दोनों का यूरोप टूर के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ।
विज्ञापन

बॉक्स
विक्रमजीत सिंह बटाला और रोहित हिसार का रहने वाला
इन खिलाड़ियों को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए पीछे इनके कोच गुरमिंदर सिंह का शानदार हाथ है। गुरमिंदर ने बताया कि यह खिलाड़ी वर्ष 2014 से यूटी खेल विभाग की हॉकी अकादमी में आए थे और उसके बाद उन्होंने ट्रेनिंग देनी शुरू की। बिक्रमजीत सिंह गुरदासपुर जिले के बटाला का रहने वाला है। इनके पिता नहीं हैं और मां घर का कामकाज करती हैं। विक्रमजीत सिंह ने जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में चंडीगढ़ को रजत पदक दिलाया। खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक जीतने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, रोहित हिसार का रहने वाला है। इनके पिता किसान हैं पिछले साल ओमान में एशिया कप में भारत को गोल्ड दिलाया। मलयेशिया में सुलतान जौहर कप में भारत के लिए गोल्ड, जूनियर वर्ल्ड कप मलेशिया 2023 में भारतीय टीम से खेल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed