फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Agencies will bear the expenses for the Chrysanthemum and Rose Festival, while the corporation will generate revenue.

Chandigarh News: गुलदाउदी और रोज फेस्टिवल का खर्च एजेंसियां उठाएंगी, निगम जुटाएगा राजस्व

Mon, 14 Sep 2026 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Agencies will bear the expenses for the Chrysanthemum and Rose Festival, while the corporation will generate revenue.
चंडीगढ़। नगर निगम इस बार गुलदाउदी और रोज फेस्टिवल का खर्च खुद नहीं उठाएगा। दिसंबर के दूसरे सप्ताह में होने वाले तीन दिवसीय गुलदाउदी फेस्टिवल और फरवरी 2027 के तीसरे सप्ताह में होने वाले रोज फेस्टिवल का आयोजन इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी करेगी। इसके बदले निगम एजेंसी को विज्ञापन और स्टॉल लगाने की अनुमति देगा। इससे निगम आयोजन का खर्च बचाने के साथ राजस्व भी जुटाएगा। इसके लिए 14 सितंबर तक एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट मांगे गए हैं।
विज्ञापन

एजेंसी दोनों फेस्टिवल के उद्घाटन, समापन, पुरस्कार वितरण, टेंट, सुरक्षा, रिफ्रेशमेंट, सजावट, प्रचार, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का खर्च उठाएगी। रोज फेस्टिवल में विभिन्न प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी एजेंसी कराएगी।
विज्ञापन

एजेंसी को शहर के 30 चौराहों पर 4x8 फुट के चार-चार विज्ञापन बैनर लगाने की अनुमति मिलेगी। गुलदाउदी फेस्टिवल में 50 और रोज फेस्टिवल में 100 विज्ञापन बोर्ड लगाए जा सकेंगे। इसके अलावा एलईडी स्क्रीन और हॉट एयर बैलून पर भी विज्ञापन की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलदाउदी फेस्टिवल में 20 और रोज फेस्टिवल में 60 कमर्शियल स्टॉल लगाए जा सकेंगे। रोज फेस्टिवल में 2-3 ऑटोमोबाइल ब्रांडिंग और प्रवेश द्वार के पास दो फूड ब्रांड के स्टॉल भी लगाए जा सकेंगे। निगम के हॉर्टिकल्चर विंग के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर प्रीत पाल सिंह ने बताया कि ईओआई के जरिये इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों को आमंत्रित किया गया है। निर्धारित स्थानों पर विज्ञापन और स्टॉल लगाने की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed