फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HJC Leader Chandermohan Bishnoi Interview

हजकां नेता चंद्रमोहन बिश्नोई से खास बातचीत, पढ़िए

Wed, 18 Jun 2014 01:20 PM IST
डॉ. सुरेंद्र धीमान/अमर उजाला, चंडीगढ़
डॉ. सुरेंद्र धीमान/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 18 Jun 2014 01:20 PM IST
विज्ञापन
HJC Leader Chandermohan Bishnoi Interview

हजकां की सीटें कम करने के प्रयास से नाराज पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन बिश्नोई ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए चेतावनी दी है कि हजकां 45 सीटों से कम पर नहीं मानेगी। कुलदीप बिश्नोई ही अगले मुख्यमंत्री होंगे।

विज्ञापन


चंद्रमोहन ने अमर उजाला के साथ विशेष बातचीत में भाजपा को साफ शब्दों में कहा कि समझौते में 45-45 सीटें और हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई को पहले ढाई साल के कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री बनाया जाना लिखा हुआ है। इस लिखित समझौते पर भाजपा के सब वरिष्ठ नेताओं ने कई बार मुहर लगा रखी है।
विज्ञापन


सब नेता हरियाणा में पहुंचकर कुलदीप बिश्नोई को अगला मुख्यमंत्री बता चुके हैं। अब यह बात कहां से आ गई कि हजकां को 45 सीटें नहीं दी जाएंगी और कुलदीप बिश्नोई को मुख्यमंत्री नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हजकां लिखित समझौते से एक सीट भी कम पर नहीं मानेगी। मुख्यमंत्री कुलदीप बिश्नोई ही होंगे। हजकां स्वाभिमान से बिल्कुल समझौता नहीं करेगी। हजकां के कारण ही आज भाजपा की सात लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज हुई है।

हजकां के कारण है बीजेपी की ‌वर्तमान स्थिति

HJC Leader Chandermohan Bishnoi Interview

चंद्रमोहन ने कहा कि जब रतिया में भाजपा उम्मीदवार की जमानत जब्त हुई तब हजकां ने भाजपा से सीट ज्यादा मांगने की बात नहीं की थी। आज भाजपा जिस स्थिति पर है, वह हजकां के कारण है।

वैसे भी भाजपा के किसी भी नेता ने आज तक हजकां को आधिकारिक तौर पर यह सूचना नहीं दी कि उनकी सीटें कम करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गठबंधन का धर्म होता है, हजकां ने उसे बखूबी निभाया है।

करनाल सीट भाजपा को दे दी थी। भाजपा ने तो लोकसभा में भी उधार के उम्मीदवार मांगकर खड़े किए थे। हजकां का भाजपा में विलय करने की संभावना पर चंद्रमोहन ने कहा कि यह बकवास है।

अगर भाजपा समझौते में बदलाव करती है तो यह धोखा होगा। फिर भी गठबंधन पर अंतिम फैसला कुलदीप बिश्नोई करेंगे। कार्यसमिति ने यह अधिकार उन्हें दे दिया है।

अगर मुझे धोखा मिला तो किसका साथ दोगे

HJC Leader Chandermohan Bishnoi Interview

हजकां ने मंगलवार से सब 90 विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां शुरू कर दी। पहली रैली असंध में की। उन्होंने बोलते हुए कहा, ‘मैंने कभी भी ईमानदारी नहीं छोड़ी, चाहे मुझे कितना ही संघर्ष क्यों न करना पड़े।

जनहित संघर्ष के इस सफर में मुझे कदम-कदम पर धोखे मिलते गए। मैं आज जनता के दरबार में आया हूं और कहना चाहता हूं कि अगर आगे भी मुझे धोखा मिला तो क्या आप मेरा साथ देंगे या फिर धोखेबाजों का? वे लोग भी चलते हैं आजकल तेवर बदलकर, जिन्हें हमने ही सिखाया था चलना संभलकर।

मैं जनता से आह्वान करता हूं कि आम और गरीब आदमी के उत्थान के लिए विधानसभा चुनाव में हजकां को पूर्ण बहुमत दें ताकि मैं आप के सपनों की सरकार का गठन कर सकूं।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि हजकां को पहले यह संदेश दिया जाएगा कि वह अगर सीटें कम करने पर बातचीत को राजी है तो दोनों दलों की तीन-तीन वरिष्ठ नेताओं की एक संयुक्त कमेटी गठित की जाएगी।

यह कमेटी दोनों दलों के जीत सकने वाले उम्मीदवारों पर चर्चा करेगी। तब हजकां की सीटों की संख्या तय होगी। मगर यह संदेश कौन देगा, कब देगा, फिलहाल तय नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed