फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   History sheeter arrested with firearm and 12 cartridges

तमंचा और 12 कारतूस समेत हिस्ट्री शीटर गिरफ्तार

Mon, 23 Aug 2021 02:47 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 02:47 AM IST
विज्ञापन
History sheeter arrested with firearm and 12 cartridges
मनीमाजरा। इलाके में लूट की वारदात को अंजाम देने योजना बनाने वाले एक आरोपी को मौलीजागरां पुलिस ने रेलवे कॉलोनी रोड के पास नाका लगा कर गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी के पास से तमंचा और 12 कारतूस भी बरामद हुए। आरोपी की पहचान इंदिरा कॉलोनी पंचकूला के 19 वर्षीय नवरत्न उर्फ गोल्डी के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को शनिवार कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर शाम को सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ लोग लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने थाना प्रभारी रोहित के नेतृत्व में इलाके में चारों और नाका बंदी कर दी। इस दौरान रेलवे कॉलोनी रोड पर पुलिस ने आरोपी को शक के आधार पर रोका। जहां पर पुलिस को आरोपी के पास से एक तमंचा और 12 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पर पंचकूला पुलिस थाने में हत्या के प्रयास, चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में डकैती और अन्य कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed