फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   History of 13 Villages of Chandigarh Going to Change

बड़ी पहलः चंडीगढ़ के 13 गांवों का बदलेगा इतिहास, 2021 में निगम पार्षद चुने जाएंगे सरपंच

Tue, 09 Oct 2018 02:05 PM IST
अनुभव अवस्थी/अमर उजाला, चंडीगढ़
अनुभव अवस्थी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 09 Oct 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
History of 13 Villages of Chandigarh Going to Change
पंचायत चुनाव
चंडीगढ़ पंचायत चुनाव अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएंगे। दिसंबर 2018 में होने वाले पंचायत चुनाव के बाद 2021 के नगर निगम चुनाव में सभी 13 गांव एमसी में शामिल हो जाएंगे। गांवों के भरपूर विकास के लिए यूटी प्रशासन ऐसा फैसला लेने जा रहा है। इसके लिए एक हफ्ते पहले प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय मीटिंग हुई। इसमें सभी गांव के सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बीते हफ्ते में प्रशासक बदनौर ने चंडीगढ़ के 13 गांवों के विकास को लेकर एक उच्चस्तरीय मीटिंग बुलाई थी, जिसमें यूटी प्रशासन के आलाधिकारियों के साथ सभी गांवों के सरपंच भी शामिल रहे हैं। बताया जाता है कि प्रशासक की ओर से मीटिंग में सिटी के गांवों को नगर निगम में शामिल करने के लिए एक एजेंडा प्रस्तुत किया गया। इसमें बताया कि गया कि यदि शहर के सभी गांवों को एमसी में शामिल कर लिया जाएगा, तो गांवों का भरपूर विकास होगा। गांव के लोगों को मिलने वाली सुविधाओं में भी काफी इजाफा होगा।
विज्ञापन


गांवों में विकास को लेकर बनी सहमति
मीटिंग में मौजूद अधिकतर सरपंच गांवों के विकास को लेकर प्रशासक के एजेंडे पर सहमति जताई है। हालांकि, कुछ सरपंचों ने दिसंबर माह में होने वाले पंचायत चुनावों को लेकर आपत्ति जताई। सरपंचों का कहना है कि 2021 में निगम के साथ गांवों में दोबारा चुनाव होंगे, तो दिसंबर में होने वाले पंचायत चुनावों का कोई मतलब नही हैं। सरपंचों की इन शंकाओं का समाधान करते हुए प्रशासक ने कहा कि इस बार पंचायत चुनाव समय से होंगे। आगामी एमसी के चुनाव में पूरी रूपरेखा तैयार कर गांवों को नगर निगम में शामिल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए हो रहा प्रक्रिया में बदलाव
पंचायत प्रक्रिया लागू होने के तहत लाल डोरे के अंदर तो विकास हो जाता है, लेकिन इसके बाहर का एरिया विकास से कोसों दूर है। यही वजह है कि शहर के कई इलाकों में विकास नहीं हो पा रहा है। प्रशासन इसमें सुधार करने के लिए सिटी के सभी 13 गांवों को नगर पालिका में शामिल करने कवायद में लंबे अरसे से जुटा है। 2021 में होने वाले निगम के चुनाव के साथ ही गांवों को भी इसमें शामिल कर दिया जाएगा।


इन गांवों को निगम में शामिल करने की है चर्चा
निगम की ओर से प्रशासन को भेजे गए एक प्रस्ताव के मुताबिक किशनगढ़, मौलीजागरां, दड़वा, रायपुरकलां, मक्खन माजरा, बहलाना, रायपुर खुर्द, धनास, सारंगपुर, खुड्डा अलीशेर, कैंबवाला, खुड्डा लाहौरा और खुड्डा जस्सू गांव हैं, जिन्हें निगम में शामिल करने पर अब तक चर्चा हो रही थी। अब इन पर आखिरी मुहर लगने वाली है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed