फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hisar boy committed suicide after love marriage

पड़ोसी से बेपनाह इश्क कर बैठी युवती, पर पति ने दिया ऐसा तोहफा, ताउम्र नहीं भूलेगी

Wed, 14 Feb 2018 07:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Wed, 14 Feb 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
hisar boy committed suicide after love marriage
love couple
पड़ोसी से 4 साल का अफेयर परवान चढ़ा और दोनों ने लव मैरिज कर ली, उसके बाद पति ने ऐसा तोहफा दिया कि वो जिंदगी भर नहीं भूल पाएगी। घटना हरियाणा के हिसार की है। ऋषि नगर में किराये के मकान पर रहने वाले और फतेहाबाद की एक युवती से प्रेम विवाह करने वाले युवक कृष्ण ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी।
विज्ञापन


मृतक के पिता की शिकायत पर प्रेमिका के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में बरवाला के वार्ड नंबर 14 निवासी संत ने बताया कि उसकी पांच बेटियां और दो बेटे हैं। बड़ा बेटा कृष्ण मजदूरी करता था। पिछले तीन-चार साल से फतेहाबाद के रतिया की रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन

कुछ समय पहले मंदिर में की थी शादी

hisar boy committed suicide after love marriage
marriage line
मृतक के पिता ने बताया कि कुछ समय पहले पता चला कि बेटे कृष्ण ने उसके साथ एक मंदिर में शादी कर ली है। इसके बाद कृष्ण उसके साथ हिसार के ऋषि नगर में एक किराये के मकान में रह रहा था। तीन महीने से बेटे ने घर आना बंद किया हुआ था।

आठ फरवरी की रात को प्रेमिका ने फोन कर बताया कि कृष्ण ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने पर अस्पताल में पहुंचा तो वहां पर बेटे को मृत घोषित कर दिया।

संत का आरोप है कि बेटे ने जिस लड़की से शादी की थी, वह उसे परेशान करती थी। इस कारण बेटे ने तंग आकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने संत की शिकायत पर प्रेमिका के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed